फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP has offices equipped with modern resources

भाजपा दफ्तर होंगे आधुनिक संसाधनों से लैस

Sat, 05 Sep 2015 12:02 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के मुताबिक विधानसभा चुनाव-2017 से पहले प्रदेश में भाजपा के सभी जिला कार्यालय आधुनिक संसाधनों से लैस किए जाएंगे, जहां जनसंचार माध्यमों के साथ ही पार्टी नेताओं के ठहरने और बैठक के लिए सभागार आदि की पूरी व्यवस्था होगी। एक दफ्तर में एक करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इस लागत राशि के इंतजाम का पूरा खाका खींच लिया गया है। झांसी में जिला कार्यालय का नया भवन बनाने के लिए जमीन की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

देश भर में दस करोड़ सदस्य बनाने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब उत्तर प्रदेश के हर जिले में आधुनिक कार्यालय बनाने जा रही है। सभी कार्यालय एक ही डिजाइन पर आधारित होंगे व उनके मुख्य द्वार एक ही पैटर्न पर बनाए जाएंगे। कार्यालय में एक हॉल बनाया जाएगा, जो आधुनिक तकनीक से सुसज्जित होगा। व्यवस्था होगी कि इस हॉल में बैठे कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी सीधा संवाद कर सकें। हाल ही में भाजपा कार्यालय पर हुई क्षेत्रीय समिति की बैठक में पार्टी के इस नए एजेंडे को रखा गया। इस दौरान एक निर्माण समिति का भी गठन किया गया, जो इन दिनों हाईवे की ओर जमीन तलाश रही है, ताकि वीआईपी मूवमेंट अथवा पार्टी के किसी भी बड़े  कार्यक्रम में किसी भी तरह की असुविधा न हो। पार्टी पदाधिकारी अनाधिकृत रूप से इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं, लेकिन कोई अधिकृत रूप से कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

25-25 लाख रुपये एकत्रित करने का दिया लक्ष्य
झांसी। भारतीय जनता पार्टी में हर तीन साल में कार्यकारिणी बदलाव का नियम है। जल्द ही पार्टी में हर स्तर पर बदलाव होने जा रहा है। इसके पूर्व राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी जनपदों को सहयोग राशि एकत्रित करने का लक्ष्य दिया है। यह सहयोग राशि पार्टी पदाधिकारी समाज के उन लोगों से एकत्रित करेंगे, जो पार्टी की नीतियों को मानते हैं व सक्षम पदाधिकारी खुद भी सहयोग कर सकते हैं। पार्टी ने सहयोग राशि के लिए एक हजार, पांच हजार व दस हजार रुपये के कूपन जारी किए हैं। इससे अधिक अगर कोई सहयोग देना चाहता है तो उसे रसीद जारी की जाएगी। इस बार झांसी महानगर व जिले को 25-25 लाख रुपये का लक्ष्य दिया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती को दस लाख, सदर विधायक रवि शर्मा को पांच लाख व महापौर किरण वर्मा को दो लाख रुपये एकत्रित करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान दफ्तर में खुलेगा वाचनालय
भाजपा का नया कार्यालय बनने पर तहसील स्थित मौजूदा कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय वाचनालय खोलने की योजना है। इस वाचनालय में पार्टी के इतिहास, महापुरुषों की जीवनी आदि बौद्धिक विकास करने वाली पुस्तकों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed