फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP fulfilling intrests of corporate sector

कारपोरेट जगत के लोगों को लाभ दे रही है भाजपा: कुशवाहा

Wed, 17 Jul 2019 10:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
BJP fulfilling intrests of corporate sector
कारपोरेट जगत के लोगों को लाभ दे रही है भाजपा: कुशवाहा
विज्ञापन

झांसी। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय विवाह घर में हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने गरीब किसान, बेरोजगारों के साथ धोखा देने का काम किया है। उनकी सरकारें कारपोरेट जगत के लोगों क ो लाभ पहुंचाने का काम कर रही हैं। देश की सरकारी मशीनरी को निजीकरण में तब्दील करने का कार्य तेजी से चल रहा है। जो देश के लिए बहुत ही हानिकारक है।
उन्होंने कहा कि बसपा के सभी सदस्य गांव - गांव, बूथ - बूथ जाकर सभी जातियोें में भाईचारा बनाने का काम करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोडे़ं। अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री ग्याचरण दिनकर ने कहा कि वर्ष 2022 में बसपा की सरकार बनाएंगे। अब हमें संगठन में युवाओं को बडे़ पैमाने पर भागीदारी देने का कार्य करना है। प्रत्येक विधानसभा में सामाजिक भाईचारा का गठन कर सभी जातियों को संगठन में भागीदारी देने का कार्य करा है।
विज्ञापन

बैठक में विशिष्ट अतिथि मंडल जोन इंचार्ज मुकेश अहिरवार ने पदाधिकारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम बाबू चिरगईया, मुख्य जोन इंचार्ज जितेंद्र शंखवार, मंडल जोन इंचार्ज पवन चौधरी, मंडल जोन इंचार्ज अनिल वर्मा, कीरथ दोहरे, जिलाध्यक्ष ललितपुर कैलाश कुशवाहा, रमेश चंद्र सरसैया, विजय प्रताप सिंह, सुनील कुमार, सरमन लाल पाल, कपिल अहिरवार, आरके अहिरवार, चंद्रदत्त गौतम, मदनलाल अहिरवार, चंद्रभान आदिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed