फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bjp forget to her promice make bundelkhand state

तीन साल में बुंदेलखंड बनाने का वादा भूली भाजपा

Mon, 19 Nov 2018 12:48 AM IST
jhansi
jhansi Updated Mon, 19 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
bjp forget to her promice make bundelkhand state
bundelkand - फोटो : demo
अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर चल रहे सत्याग्रह के 63वें दिन रविवार को बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने जनसभा में घोषणा की थी कि तीन साल के भीतर बुंदेलखंड राज्य बनाएंगे, लेकिन भाजपा के नेता अपना वायदा भूल गए हैं।
विज्ञापन

सत्याग्रह स्थल गांधी उद्यान से बाइक रैली निकाली गई। रैली सदर बाजार, ऐबट मार्केट, तालपुरा, कसाई मंडी, ओरछा गेट, सुभाषगंज, बड़ा बाजार, गंधीगर का टपरा, सराफा बाजार, मानिक चौक, सिंधी तिराहा, पंचकुइयां, नंदनपुरा, खातीबाबा, नगरा, हाट का मैदान, पुलिया नंबर नौ, डांडी चौराहा, डीआरएम कार्यालय के सामने, इलाइट चौराहा होते हुए वापस सत्याग्रह स्थल पर समाप्त हुई। रैली के दौरान व्यापारियों ने 26 नवंबर को प्रतिष्ठान बंद करने का आश्वासन दिया। कई व्यापारियों ने कहा कि यदि हम किसी दल को सत्ता में बैठा सकते हैं तो उसे सत्ता से बेदखल भी कर सकते हैं। इस मौके पर डॉ. बाबूलाल तिवारी, संजय सुयोग्य शर्मा, शरद प्रताप सिंह, दिनेश भार्गव, रघुराज शर्मा, ऊधम सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, गौरीशंकर बिदुआ, प्रागीलाल राजन, वरुण अग्रवाल, गिरजाशंकर राय, मकबूल हुसैन, रिजवान राइन, विजित कपूर, अखलाक मकरानी, कुंवर बहादुर आदिम, देवी सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन


आंदोलन में कूदी बसपा
बहुजन समाज पार्टी भी बुंदेलखंड राज्य के आंदोलन में कूद गई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष रामबाबू चिरगईंया ने कहा कि सोमवार को सुबह दस बजे गांधी उद्यान में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सत्याग्रह में शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed