फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP dominated in the municipal corporation, won four seats

नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा का दबदबा, चार सीटें जीतीं

Thu, 21 Apr 2022 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
BJP dominated in the municipal corporation, won four seats
झांसी। बुधवार को नगर निगम की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा ने छह में से चार सीटों पर जीत हासिल की। जबकि, विपक्ष के खाते में दो सीटें गईं। चुनाव में भाजपा को एक सीट का फायदा हुआ, जबकि विपक्ष को एक सीट का नुकसान उठाना पड़ा। पार्षदों के बीच आपसी सहमति बनने पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

नगर निगम की कार्यकारिणी की बारह सीटों में से बुधवार को छह पर चुनाव हुआ। वोटों की संख्या के आधार पर भाजपा की पहले से ही चार सीटों पर जीत तय मानी जा रही थी। लेकिन, मंगलवार का भाजपा के सात पार्षद कार्यकारिणी में जाने के लिए मैदान में आ गए थे। इससे पशोपेश की स्थिति पैदा हो गई थी। लेकिन, बुधवार को चुनाव से पहले पार्टी के बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद चार नामों पर सहमति बन गई। वहीं, विपक्षी खेमे ने भी दो नामों पर सहमति बना ली। इससे निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता तय हुआ। भाजपा के पार्षद गोविंद शर्मा, रमा कुशवाहा, अंशु राय व निर्दोष अग्रवाल कार्यकारिणी के लिए चुने गए। वहीं, कांग्रेस के विकास खत्री व निर्दलीय दिनेश सिंह दीपू भी कार्यकारिणी में जगह बनाने में कामयाब हो गए। इसके साथ ही भाजपा के कार्यकारिणी में बारह में से सात सदस्य हो गए हैं। इससे उप सभापति भी भाजपा का बनना तय माना जा रहा है। जीत के बाद समर्थकों ने पार्षदों को फूलमालाओं से लाद दिया। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

बता दें कि बारह सदस्यीय कार्यकारिणी में विपक्ष के तीन सदस्य विकास खत्री, दिनेश सिंह दीपू व महेश गौतम शुरुआत से लगातार कार्यकारिणी में बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed