फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP again seen divided in Jhansi from a flurry of allegations to announcement of resignation

UP: ‘मैं किसी से नहीं डरता, चापलूसी नहीं करूंगा’, BJP में फिर दिखी फूट; आरोपों की झड़ी से लेकर इस्तीफे का एलान

Tue, 29 Oct 2024 02:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Oct 2024 02:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के झांसी में भाजपा कार्यकर्ताओं में फूट दिखाई दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दो पदाधिकारियों ने सक्रिय सदस्यता फॉर्म न जमा करने का आरोप लगाया है। पदाधिकारियों के बीच भी आपसी खींचतान मची है। 

विज्ञापन
BJP again seen divided in Jhansi from a flurry of allegations to announcement of resignation
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भाजपा में बड़े नेताओं के बीच चल रही खींचतान के बाद अब पदाधिकारियों में भी फूट दिखने लगी है। सोमवार को दो पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर शहर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष सक्रिय सदस्यता फॉर्म जमा नहीं होने दे रहे हैं। एक पदाधिकारी ने मोर्चा से इस्तीफे का एलान कर दिया। मामला क्षेत्रीय पदाधिकारियों तक पहुंचा तो फॉर्म जमा करने का आश्वासन देकर पोस्ट हटवाई गई।
विज्ञापन


भाजपा में दो जनप्रतिनिधियों के बीच तनातनी जगजाहिर है। पदाधिकारियों के बीच भी आपसी खींचतान मची है। त्योहारों पर बधाइयों की होर्डिंग हो या फिर किसी कार्यक्रम का पोस्टर इसमें किसी जनप्रतिनिधि तो किसी पदाधिकारी की फोटो और नाम गायब रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है। वहीं, सोमवार को शहर मंडल महामंत्री अमित बुधौलिया ने शहर मंडल अध्यक्ष पर सक्रिय सदस्यता फॉर्म जमा न होने देने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव हो रहा है।

कुछ न कुछ गलती बताकर आवेदन को वापस किया जा रहा है। अमित ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से भाजपा से जुड़ा है। पोस्ट देखने के बाद जिला प्रभारी का फोन आया। उन्होंने फॉर्म जमा करने का आश्वासन दिया। उनके कहने पर ही दो घंटे बाद पोस्ट हटा दी। 

 

इसके अलावा सदस्यता सत्यापन प्रभारी मुकेश मिश्रा ने भी आश्वासन दिया है कि वह फॉर्म जमा कर देंगे। जबकि, मंडल अध्यक्ष दूसरे पक्ष का व्यक्ति बताकर फॉर्म जमा करने से इंकार कर रहे थे। वहीं, भाजपाइयों के बीच कार्यकर्ता की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की जाती रही।

‘मैं किसी से नहीं डरता, किसी की चापलूसी नहीं करूंगा’
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य रामअवतार बरार ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। पोस्ट में लिखा कि महानगर में अभी से गुटबाजी शुरू हो गई है। महानगर के एक पदाधिकारी के इशारे पर शहर मंडल अध्यक्ष फॉर्म जमा नहीं कर रहे हैं। जानकारी होने पर कार्यकर्ता से अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष कपिल बरसैंनिया ने बात की। इसके बाद कार्यकारिणी सदस्य से फिर पोस्ट डालकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पद से इस्तीफा देने की बात कह दी। लिखा कि मैं किसी से नहीं डरता। किसी की चापलूसी नहीं करूंगा।

दोनों कार्यकर्ताओं की पूर्व अध्यक्ष संग फोटो
विरोध करने वाले दोनों कार्यकर्ताओं की सोशल मीडिया पर एक पूर्व महानगर अध्यक्ष के साथ काफी फोटो डली हुई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में ये भी चर्चा है कि पूर्व महानगर अध्यक्ष की एक मौजूदा पदाधिकारी से कुछ महीनों से ठन गई है। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट को पूर्व अध्यक्ष से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

ये बोले जिला प्रभारी 
जिस कार्यकर्ता ने सक्रिय सदस्यता फॉर्म जमा न करने संबंधी पोस्ट डाली थी। उससे बात की है। दोनों कार्यकर्ताओं ने पोस्ट हटा भी दी है। अब किसी के बीच कोई मतभेद नहीं है। - संत विलास शिवहरे, जिला प्रभारी, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed