फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bjp activates party activities by zoom app.

भाजपा ने ‘जूम एप’ की मदद से संगठन की तेज की गतिविधियां

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
bjp activates party activities by zoom app.
कोरोना वायरस के बीच भाजपा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाना शुरू कर दिया है। सभी पदाधिकारियों को जूम एप से जोड़ा गया है। इस एप की मदद से बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश व क्षेत्रीय बैठकों के बाद अब 26 मई को जिले की बैठक होगी। इसके बाद 27,28 व 29 मई को मंडलों की बैठक का आयोजन होगा। भाजपा मानती है कि कोरोना वायरस का असर लंबे वक्त तक चलेगा। ऐसे में संगठन का काम भी चलता रहे। इसके लिए पार्टी ने जूम एप का सहारा लिया है। जूम एप के जरिये पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जोड़ने काम शुरू हो गया है। इस एप की मदद से वीडियो कांफ्रेंसिंग की जा रही है, जिससे पार्टी के दिशा निर्देशों को आगे की तरफ बढ़ाया जा रहा है। पिछले दिनों उक्त एप की मदद से प्रांतीय व क्षेत्रीय बैठकें हुईं। अब 26 मई को जिले व इसके बाद अगले तीन दिनों तक मंडल की बैठकें होंगी। बैठकों का संचालन भाजपा कार्यालय से होगा। महानगर जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बताया कि हर बूथ व मंडल पर वरिष्ठ नेता को प्रभारी बनाया गया है, जो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पदाधिकारियों से बात करेंगे। साथ ही पता करेंगे कोरोना वायरस के दौरान पार्टी की गाइड लाइन पर काम हो रहा है नहीं। इस तरह बनाया ढांचा पार्टी ने हर बूथ, सेक्टर व मंडल पर अध्यक्ष व कार्यकारिणी बना रखी है। साथ ही अब बूथ, सेक्टर व मंडलों पर एक- एक प्रभारी भी नियुक्त कर दिया गया है। जिले के पदाधिकारी को सेक्टर और मंडल के पदाधिकारी को बूथ का प्रभारी बनाया गया है। झांसी- बबीना विधानसभा में 12 मंडल, 125 सेक्टर व 802 बूथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed