{"_id":"69e14e73e12b397ff80ce224","slug":"birthday-tragedy-two-youths-from-jhansi-die-in-road-accident-in-karera-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-778241-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन के दिन हादसा: करैरा में सड़क दुर्घटना में झांसी के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन के दिन हादसा: करैरा में सड़क दुर्घटना में झांसी के दो युवकों की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मध्य प्रदेश के करैरा कस्बे में सड़क हादसे में घायल झांसी के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक घायल है। हादसे के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां लवकुश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आदित्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। संयोग से बुधवार को आदित्य का जन्मदिन था और अगले माह उसकी शादी तय थी। एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा है।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी आदित्य नामदेव (21) रक्सा टोल प्लाजा पर कार्यरत था, जबकि लवकुश (20) भोजला स्थित एक स्कूल में वाहन चालक था। मंगलवार शाम दोनों अपने मित्र राममिलन के साथ बाइक से मध्य प्रदेश के करैरा कस्बे गए थे। इसी दौरान उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल राममिलन ने परिजनों को सूचना दी और सभी को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डॉक्टरों ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में भर्ती आदित्य ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आदित्य के चाचा गजेंद्र के अनुसार, उसका जन्मदिन 15 अप्रैल को था और अगले माह उसकी शादी होनी थी।
विज्ञापन
करैरा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण हादसा हुआ। परिजन घायलों को झांसी ले आए थे, जहां दो युवकों की मौत हो गई। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
जवान बेटों के खोने से परिजनों का बुरा हाल
लवकुश और आदित्य की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। आदित्य दो भाइयों में बड़ा था, उसका छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है और पिता नरेंद्र मजदूरी करते हैं। वहीं, लवकुश के परिवार में पिता अजब सिंह भरारी फार्म में संविदाकर्मी हैं और बड़ा भाई गजेंद्र है। परिवार पहले ही एक हादसे का दर्द झेल चुका है, उसकी बहन कृष्णा की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है।