फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   birth and death certificate to be made by social distancing

सोशल डिस्टेंसिंग से बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
birth and death certificate to be made by social distancing
नगर निगम ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।  आवेदनों को जमा करने के लिए आवेदकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना  होगा। इसके लिए नगर निगम कार्यालय में बृहस्पतिवार को गोले बनाए गए। नगर निगम में लॉकडाउन के चलते बीते दो महीने से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र  बनाने का काम बंद चल रहा था। इसके चलते आवेदकों को दिक्कत का सामना करना  पड़ रहा था। अब जैसे-जैसे सरकार लॉकडाउन में ढील देर रही है, तो आवेदन का  काम भी शुरू करने की तैयारी शुरू की जा रही है। इसके लिए बृहस्पतिवार को  नगर निगम में आवेदन काउंटर के बाहर गोले बनाए गए, ताकि आवेदक सोशल  डिस्टेंसिंग का पालन कर सकें। इसके साथ ही गृहकर जमा करने के लिए भी तैयारी  शुरू हो गई है। गृहकर जमा करने के लिए काउंटर खोल दिया गया है। यहां भी  लोगों के खड़े होने के लिए गोले बनाए गए हैं। नगर निगम अधिकारियों ने बताया  कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने और गृहकर जमा करने के लिए सोशल  डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed