फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Biodiesel to be made from edible oil, three companies ready to enter into agreement

खाद्य तेल से बनेगा बायो डीजल, करार करने को तैयार तीन कंपनियां

Sat, 09 Oct 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Biodiesel to be made from edible oil, three companies ready to enter into agreement
झांसी। होटल, रेस्टोरेंट, नमकीन फैक्ट्रियों और अन्य प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले खाद्य तेल से अब बायो डीजल बनेगा। इसके लिए प्रदेश की तीन कंपनियां खाद्य विभाग से करार करने के लिए आगे आई हैं। प्रतिष्ठानों से खाद्य तेल खरीदकर उन्हें 20 से 30 रुपये प्रति लीटर भुगतान भी किया जाएगा। ऐसे में बार-बार इस्तेमाल होने वाले तेल के खतरे से आम जन को बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

जला हुआ खाद्य तेल स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं होता है। इसमें ट्रांस फैट होता है, जिसके इस्तेमाल से दिल की बीमारियों के साथ कैंसर का खतरा भी बढ़ता जाता है। युवाओं में हार्ट अटैक की समस्या के पीछे भी इसे बड़ा कारण माना जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से जले हुए तेल के दोबारा इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इसके बावजूद होटल, रेस्टोरेंट और प्रतिष्ठानों में खाद्य तेल का धड़ल्ले से बार-बार उपयोग किया जा रहा है। छोटी दुकानों, ठेलों पर बिकने वाले समोसे, पकौड़ी भी जले हुए तेल में पकाई जा रही हैं। ये लोगों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। अब खाद्य तेल से बायो डीजल बनाने की योजना है। ताकि, दुकानदारों को इसका भुगतान कर तेल के बार-बार उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया जा सके। साथ ही लोगों की सेहत से खिलवाड़ भी रुक सके। खास बात ये है कि आगरा, बरेली और गाजियाबाद की कंपनियों ने बायो डीजल बनाने के लिए अनुबंध करने को खाद्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया है। बताया गया कि कंपनियां 20 से 30 रुपये लीटर तक भुगतान करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

अधिकतम तीन बार गर्म किया जा सकता है खाद्य तेल
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी खाद्य तेल को अधिकतम तीन बार गर्म किया जा सकता है। इसके बाद इसका टोटल पोलर कंटेंट (टीपीसी) 25 से ऊपर चला जाता है। सामान्य तेल में टीपीसी पांच तक होता है। टीपीसी बढ़ने के बाद इसका इस्तेमाल मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य तेल से बायो डीजल बनाने के लिए आगरा, बरेली और गाजियाबाद की तीन कंपनियों ने संपर्क किया है। कंपनियां 20 से 30 रुपये लीटर तक भुगतान करने को तैयार हैं। जल्द ही किसी कंपनी से अनुबंध कर लिया जाएगा। साथ ही दुकानदारों से भी अपील है कि वो तीन बार से अधिक खाद्य तेल का इस्तेमाल न करें। ये लोगों की सेहत के लिए खतरनाक है। - हरिमोहन श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त खाद्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed