फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bio gas will be made from wet waste, private company will set up the plant

Jhansi News: गीले कचरे से बनेगी बायो गैस, निजी कंपनी लगाएगी प्लांट

Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bio gas will be made from wet waste, private company will set up the plant
नगर निगम से खरीदेगी कचरा, शासन को लिखा गया पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में जल्द ही गीला कचरा से बायो गैस बनाने का प्लांट लगेगा। ये प्लांट निजी कंपनी लगाएगी। मगर बायोफ्यूल बनाने के लिए कंपनी नगर निगम से कचरा खरीदेगी। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन ने शासन को पत्र लिखा है और कचरा बिक्री करने की अनुमति मांगी है।
नगर निगम अभी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के जरिए रोजाना 350 मीट्रिक टन कूड़ा इकट्ठा करता है। इसमें करीब 140 मीट्रिक टन गीला कचरा होता है। झांसी में रोजाना ये कचरा एक कंपोस्टिंग प्लांट और तीन मटेरियल रिकवरी सेंटर पर ले जाया जाता है। यहां पर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग किया जाता है। कुछ महीनों पहले हुई ग्लोबल इंवेस्टर समिट में एक कंपनी ने झांसी में बायो गैस प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया था। कंपनी की तरफ से नगर निगम से 70 रुपये प्रति टन कचरा खरीदने की बात कही गई। इससे नगर निगम को आय होने लगेगी। इसके अलावा तीन कंपनियाें ने और प्रस्ताव दिए हैं। अब नगर निगम ने शासन को पत्र लिख दिया है। इसमें प्लांट के लिए कचरा की बिक्री करने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन






निजी कंपनी की तरफ से प्रस्ताव आया है। कंपनी खुद ही प्लांट लगाएगी। नगर निगम से 60-70 रुपये प्रति टन के हिसाब से कचरा खरीदने की बात कही है। इसकी अनुमति लेने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। - सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed