फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bingo mod has become the new weapon of cyber thugs, it is entering the mobile and blowing away the data

Jhansi News: साइबर ठगों का नया हथियार बना बिंगो मॉड, मोबाइल में घुसकर उड़ा दे रहा डेटा

Thu, 04 Sep 2025 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bingo mod has become the new weapon of cyber thugs, it is entering the mobile and blowing away the data
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। साइबर ठग जालसाजी के लिए बिंगो मॉड नामक वायरस का धड़ल्ले से इस्तेमाल करने लगे हैं। एपीके अथवा किसी लिंक के सहारे चोरी से जालसाज इस वायरस को किसी के मोबाइल में डाउनलोड कराकर उसका बैकिंग डेटा समेत तस्वीरें भी निकाल ले जाते हैं। इसके सहारे जालसाजी से लेकर ब्लैकमेल तक करते हैं। साइबर पुलिस के पास कई ऐसे मामले आ चुके हैं। पुलिस ने इससे सचेत रहने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

साइबर विशेषज्ञ डॉ. राजीव त्रिपाठी के मुताबिक, साइबर जालसाज सोशल मीडिया की मदद से एक फाइल के सहारे बिंगो मॉड वायरस किसी भी मोबाइल फोन में इंस्टॉल करा देते हैं। इसके इंस्टॉल होते ही मोबाइल पर आसानी से नियंत्रण मिल जाता है। उपयोगकर्ता के बैंक खाते से लेकर फोटो गैलरी तक जालसाज की पहुंच हो जाती है। वायरस की खासियत यह है कि उपयोगकर्ता के मोबाइल के हैक होने के कुछ मिनट के भीतर वायरस खुद को नष्ट कर लेता है। मोबाइल को फैक्टरी मोड में फॉर्मेट कर देता है। मोबाइल हैक होने के बाद जालसाज आसानी से फोटो गैलरी में पहुंच बना लेता है। जालसाज तस्वीरें भी चोरी करके लोगों को ब्लैकमेल करते हैं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि साइबर जालसाजों से बचने के लिए जागरुकता सबसे आवश्यक है। इसके बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन



बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
- इस वायरस से बचने के लिए किसी अंजान लिंक पर क्लिक न करें
- अपने मोबाइल के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करते रहें
- किसी के बहकावे में आकर किसी तरह की कोई एप डाउनलोड न करें
- मोबाइल के अंदर फोटो गैलरी को भी लॉक करके रखें
- टेलीग्राम के माध्यम से पैसे कमाने के लुभावने ऑफर न आएं
- सामान पहुंचाने के लिए अधूरा पते का मैसेज आने पर जानकारी साझा न करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed