फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bina-jhansi-dhaulpur fourth railway line

धौलपुर से बीना तक बिछेगी चौथी रेल लाइन

Sun, 23 Feb 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
bina-jhansi-dhaulpur fourth railway line
Train tracks in rural area. - फोटो : Darren Hester
झांसी। केंद्रीय बजट में धौलपुर- झांसी से बीना के बीच (321.80 किलोमीटर) चौथी रेल लाइन पर काम शुरू करने के लिए एक करोड़ रुपये बजट दिया गया है। इस बजट से सर्वे होगा। साथ ही अब तीसरी रेल लाइन का भी इस तरह काम होगा कि चौथी लाइन बिछाने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

दिल्ली- मुंबई मैन ट्रैक पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए अभी धौलपुर - झांसी- बीना के बीच तीसरी रेल लाइन को बिछाने का काम चल रहा है। इस रेल बजट में उक्त सेक्शन के बीच चौथी रेल लाइन के सर्वे को भी मंजूरी दी गई है। अभी धौलपुर- झांसी-बीना के मध्य तीसरी रेल लाइन का काम छह चरणों में चल रहा है। इस काम को मार्च 2022 तक पूरा होना है। धौलपुर -झांसी-बीना के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बनने के बाद ट्रेनों की गति बढ़ेगी। सफर का समय बचेगा और ट्रेनों की लेटलतीफी (देरी) पर अंकुश लगेगा। इसके बाद कुछ और नई ट्रेनों को भी चलाने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बजट में चौथी रेल लाइन के सर्वे के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। सर्वे के बाद धरातल पर काम शुरू होगा।
मालगाड़ी के लिए बन जाएगा अलग रास्ता
रेलवे बोर्ड तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाकर मालगाड़ी संचालन के लिए एक अलग रास्ता बना रहा है। ऐसा होने पर सवारी और मालगाड़ी दोनों का ही समय पालन बेहतर हो सकेगा। नई ट्रेनों को चलाने का भी रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 साल में बढ़ीं 70 गाड़ियां
झांसी रेल मंडल की दो लाइनों पर लगातार यात्री, मालगाड़ियों की संख्या और संचालन बढ़ने से लोड बढ़ गया है। इस कारण आए दिन रेल ट्रैफिक बाधित हो जाता है। महत्वपूर्ण ट्रेनों को रास्ता देने के लिए कुछ ट्रेनों की गति कम करनी पड़ती है या फिर उन्हें रोकना पड़ता है। पिछले 17 साल के भीतर झांसी रेल मंडल से गुजरने वाली गाड़ियों की संख्या 70 बढ़ गई हैं। इस हिसाब से 46 प्रतिशत गाड़ियों में इजाफा हुआ है। वर्तमान में झांसी-बीना सेक्शन में 23 प्रतिशत और आगरा-झांसी सेक्शन में 14 फीसदी ओवर ट्रैफिक है। तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद समस्या का समाधान किसी हद तक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed