फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   biker gang active

बाइकर गैंग सक्रिय, सरेआम दो वारदात

Fri, 04 Oct 2019 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
biker gang active
biker gang active
बाइकर गैंग सक्रिय, सरेआम दो वारदात
विज्ञापन

झांसी। महानगर में बाइकर गैंग सक्रिय हो गया है। तेज रफ्तार भागने वाली बाइकों से घटना को अंजाम दिया जा रहा है। सक्रिय गैंग ने दो अलग-अलग स्थानों पर घटनाओं को अंजाम दिया। पल भर में घटनाओं को अंजाम देकर निकलने वाला गैंग निडर घूम रहा है। पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इस गैंग ने एक महिला व युवक को निशाना बनाकर पर्स व मोबाइल छीन ले गए। एक घटना खातीबाबा मार्ग व दूसरी घटना मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पास स्टेशन रोड पर हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने एर्फआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। महिला का पर्स छीनकर भागने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। महिला की रैकी के बाद ही घटना को अंजाम दिया गया।
थाना प्रेमनगर स्थित खातीबाबा रोड निवासी रिटायर्ड वाणिज्य कर अधिकारी की पत्नी विमलेश बुधवार की रात अपनी सहेली के घर पैदल जा रही थीं। अभी वह खातीबाबा रोड स्थित पांडेय चौैराहा के पास पहुंची थीं, तभी पीछे से आए पैदल दो युवकों ने उनको रोक लिया। दोनों ने अपने आप को गोरखपुर का निवासी बताते हुए पते की जानकारी ली। इससे पहले विमलेश कुछ समझ पातीं, तभी एक युवक झपट्टा मारकर पर्स छीनकर भागने लगे। इसी दौैरान दो बाइक पर आगे खड़े युवकों के साथ बैठकर दोनों भाग निकले। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर एकत्रित हुए लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन जब तक युवक भाग चुके थे। सूूचना पाकर मौके पर पहुुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चारोें युवक कैद हो गए। पुलिस ने फोटो निकालकर सभी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इधर, थाना प्रेमनगर के नगरा स्थित सेंट ज्यूड्स के पीछे रहने वाले साहिलखान 1 अक्तूबर को घर जा रहे थे, तभी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पास स्टेशन रोड से दो बाइक सवार युवक झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीनकर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले भी महानगर में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। अधिकांशत: यह गैंग तेज रफ्तार वाली बाइकों से ही घटनाओं को अंजाम देता है। घटना के बाद इनको पकड़ना मुश्किल रहता है, क्योंकि पल भर में घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश जेल भेजे जा चुके हैं। कुछ साथियों का भी पता लगा है, जिस पर पुलिस अपनी जांच कर रही है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए थानेदारों को भी निर्र्देश दिए गए हैं, जो बदमाशों की तलाश मेें जुटी हैं।
श्रीप्रकाश द्विवेदी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed