फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bike robbers terror in city

शहर में बाइक सवार बदमाशों का आतंक

Mon, 05 Aug 2019 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
bike robbers terror in city
शहर में बाइक सवार बदमाशों का आतंक
विज्ञापन

झांसी। शहर की सड़कों पर बाइक सवार बदमाश कहर बरपा रहे हैं। एक ही दिन में बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर घटनाओं को अंजाम दिया और बाइक को रफ्तार से दौड़ाते हुए रफूचक्कर हो गए। पीड़ितों ने शिकायत पुलिस से की है।
राठ निवासी रामनारायण खरे अपनी पत्नी गीता और पुत्र मनोज के साथ वैष्णो देवी यात्रा पर गए हुए थे। शनिवार की शाम वे वहां से लौटे। रेलवे स्टेशन से ऑटो पकड़कर बस स्टैंड के लिए रवाना हुए। ऑटो में किनारे की ओर उनकी पत्नी बैठी हुई थीं, जिनके हाथ में एक बैग था। स्टेशन से आगे बढ़कर ऑटो जैसे ही डांडी यात्रा चौराहे के पास आया, पीछे से तेज गति से एक बाइक आई, जिसे एक युवक चला रहा था और दूसरा पीछे बैठा हुआ था। पीछे बैठे युवक ने गीता के हाथ से बैग छुड़ाने की कोशिश की। हालांकि, गीता ने बैग को मजबूती से थाम रखा था, बावजूद वे बचा नहीं पाईं। गीता के हाथ में बैग की एक बद्दी रह गई, जबकि बैग बदमाश ले उड़े। ऑटो चालक ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, परंतु तेज रफ्तार से दौड़ती हुई बदमाशों की बाइक देखते ही देखते हवा हो गई। बैग में परिचय पत्र, ढाई हजार रुपये नकद व अन्य सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन

वहीं, चिरगांव निवासी महेश शनिवार को किसी काम से कचहरी आए हुए थे। रात तकरीबन आठ बजे वे कचहरी चौराहे के पास अपने मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर उनका मोबाइल ले उड़े। घटना के बाद महेश चीख पुकार मचाई, इससे पहले कि कोई मदद को आगे आता बदमाश नौ दो ग्यारह हो लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुराने एसबीआई के पास निवासी रहमान खान की इलाइट सीपरी रोड पर मोबाइल प्वाइंट के नाम से दुकान है। शनिवार की शाम वे दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दरम्यान बाइक सवार दो युवक आए। इनमें से एक युवक दुकान के बाहर बाइक स्टार्ट करके उस पर बैठा रहा, जबकि दूसरा युवक दुकान के भीतर आया। उसने रहमान से मोबाइल रिचार्ज करने को कहा। रहमान ने अपना मोबाइल युवक के हाथ में देते हुए नंबर फीड करने को कहा। मोबाइल हाथ में आते ही युवक दौड़कर बाइक पर बैठ गया। इससे पहले कि रहमान ज्यादा कुछ समझ पाते, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर हवा से बातें करते हुए आंखों से ओझल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed