फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike riding miscreants ran away after robbing woman of Mangalsutra

Jhansi News: महिला से मंगलसूत्र लूटकर भागे बाइक सवार बदमाश

Sat, 22 Jun 2024 04:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants ran away after robbing woman of Mangalsutra
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शुक्रवार शाम झांसी-कानपुर हाईवे पर अंजनी माता मंदिर के पास बकरी चरा रही महिला से बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र लूटकर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जमा हो गए लेकिन, तब तक बदमाश भाग निकले। महिला ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी, लेकिन पुलिस घटना को नकारने में जुटी रही।

कोतवाली के अंजनी माता मंदिर के पास रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि शाम करीब छह बजे वह अपने खेत के पास बकरी चरा रही थी। उसी समय बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। युवक उससे रास्ता पूछने के बहाने रुके। उसी दौरान पीछे बैठे बदमाश ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र खींच लिया। घटना से महिला हतप्रभ रह गई। महिला शोर मचाते हुए बाइक सवार युवकों के पीछे भागी लेकिन, बाइक सवार तेज रफ्तार से निकल भागे। आसपास के लोगों ने भी शोर मचाया। परिजनों के आने पर रात करीब नौ बजे महिला ने पुलिस को सूचना दी लेकिन, छानबीन करने के बजाय कोतवाली पुलिस पूरे समय लूट की घटना छिपाने में जुटी रही। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है महिला ने काफी देर से सूचना दी। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed