{"_id":"67a51732978b35592703aa0a","slug":"bike-riding-grandfather-and-grandson-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-on-the-highway-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-489146-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नाना और नाती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नाना और नाती की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पूंछ थाना इलाके में झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए हादसे में बाइक सवार नाना और नाती की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों हादसे के शिकार हो गए।पूंछ के मोहल्ला गंदा नाला निवासी गणेश (63) अपने नाती इतेश अहिरवार (35) के साथ बकरी खरीदने गए थे। दोनों बाइक से अपने घर जा रहे थे। बाइक पर बकरी को भी लादे हुए थे। इसी दौरान, शाम करीब छह बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गणेश और इतेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पूंछ थाना पुलिस ने दोनों को पूंछ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालात गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।क