फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike riding couple injured in car collision, children did not get any scratch

Jhansi News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, बच्चों को नहीं आई खरोंच

Thu, 06 Feb 2025 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 06 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple injured in car collision, children did not get any scratch
महिला की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन

टोड़ी फतेहपुर में कान्हा गोशाला के पास हादसा
टोड़ी फतेहपुर। तेज रफ्तार से आ रही कार ने बुधवार की शाम बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइकसवार दंपती घायल हो गए जबकि उनके दो छोटे बच्चों को खरोंच तक नहीं आई। घायल दंपती को एंबुलेंस से गुरसराय भेजा गया।
ग्राम मदरवास थाना टोड़ी फतेहपुर निवासी उमेश (30) पुत्र लालाराम पत्नी अर्चना (26) और दो बच्चों के साथ बाइक से ग्राम ढुरवई जा रहा था। टोड़ी फतेहपुर ग्राम सुजवा के मध्य बनी कान्हा गोशाला के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक एवं उसकी पत्नी और दोनों बच्चे उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। मोटरसाइकिल चालक की पत्नी गम्भीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन

टक्कर मार कर भाग रहे कार चालक को वाहन सहित टोड़ी फतेहपुर के मुहल्ला तलापुरा में लोगो ने पकड़ लिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इससे मुख्य सड़क मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। भीड़ का फायदा उठाकर कार चालक भागने में सफल रहा। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय भेजवाया। महिला की हालत ज्यादा गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस दुर्घटना करके भाग रही कार को थाना ले गई। दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक पर बैठे छोटे-छोटे दो बच्चों को खरोंच तक नहीं आई जबकि पति-पत्नी दोनों घायल हैं। घायल उमेश ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पत्नी अर्चना के गर्भ में बच्चा भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed