फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike rider uncle-nephew died in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौत

Tue, 31 May 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider uncle-nephew died in a road accident
झांसी। मोंठ के साकिन गांव के पास सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की मौत हो गई। दोनों एक बाइक पर सवार होकर मजदूरों को खाना देने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई। घायल अवस्था में चाचा-भतीजा को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोंठ निवासी निसार (52) पुत्र इमाम खान एवं उसका भतीजा शहजाद (35) पुत्र आजाद खेती-बाड़ी करते थे। रविवार शाम करीब छह बजे दोनों बाइक से खेत में मजदूरों को खाना देने को निकले थे। गांव से निकल कर जैसे ही वह दोनों मुख्य सड़क पर आए सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें निसार एवं शहजाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को भी मामूली चोट आई लेकिन, दोनों युवक हादसे के तुरंत बाद वहां से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को पहले मोंठ स्थित अस्पताल ले लाया गया। उनकी नाजुक हालक देखकर डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रविवार देर-रात ही इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां कुछ देर बाद चाचा निसार की मौत हो गई जबकि सोमवार सुबह भतीजा शहजाद ने भी दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शहजाद घर का इकलौता बेटा था जबकि निसार के दो बेटे एवं तीन बेटियां हैं। इनमें से एक बेटे एवं दो बेटियों की पहले शादी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि जिस बाइक से टक्कर हुई थी उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed