फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike rider returning from a wedding procession dies in an accident

Jhansi News: बरात से लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

Sun, 11 May 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider returning from a wedding procession dies in an accident

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बरात से गांव लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार रात बाइक से वह लौट रहा था। एरच गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।एरच के एरोरा गांव निवासी कल्लू (43) पुत्र डमरू खेती-किसानी करता था। परिजनों ने बताया कि कल्लू के साले के बेटे की आठ मई को शादी थी। शादी में शामिल होने कल्लू अटा गांव गया था। 9 मई को बरात के साथ लौटने के बाद शाम को बाइक से अपने गांव आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एरच गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर कल्लू सड़क पर जा गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मोंठ सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत न सुधरने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से पत्नी गुड्डी रो-रोकर अचेत हो गई। परिवार में पत्नी समेत दो बेटे बृजेश और चंदन हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed