फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike rider dies in vehicle collision, two seriously injured

Jhansi News: वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दो गंभीर

Thu, 12 Jun 2025 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in vehicle collision, two seriously injured
गरौठा। बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डुमरई निवासी योगेंद्र सिह परिहार (38) मंगलवार की रात 12:00 बजे अपने साथी कुंवरलाल (46) एवं भज्जू (44) के साथ बाइक से गुरसराय से गरौठा आ रहे थे। तभी शीला गांव के समीप वनी पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक चला रहे योगेंद्र सिह की मौके पर मौत हो गई, जबकि कुंवर लाल, भज्जू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां बाइक चालक की मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य लोग घायल पड़े हुए थे। घायल पड़े लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय भेजा। पुलिस ने बताया है कि रात्रि में घटना होने की वजह से मृतक की शिनाख्त सुबह हो सकी। शिनाख्त होने पर मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed