{"_id":"5d3376fe8ebc3e6d007df909","slug":"bijli-katauti-in-jhansi-jhansi-news-jhs1440274144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन बिजली तड़पे लोग, उमस ने दोगुनी की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन बिजली तड़पे लोग, उमस ने दोगुनी की मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बिजली विभाग द्वारा हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर उच्च क्षमता ट्रांसफार्मर को बदलने का वक्त गलत चुनने का खामियाजा शनिवार को आम जनता को भुगतना पड़ा। उस पर यह काम व्यवस्थित तरीके से नहीं चल सका। इसके चलते एक साथ पांच से छह घंटे की बिजली कटौती की गई, जिसने लोगों को बेहाल कर दिया। उमस भरी गर्मी में लोग पसीने- पसीने होते रहे। स्कूल, दफ्तर, स्टेशन, दुकान हर जगह लोग गर्मी में तड़पते रहे। इनवर्टर ने भी साथ छोड़ दिया। जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई। अब विभाग रविवार से रोस्टर बनाकर कटौती करेगा।
अभी हंसारी स्थित 132 केवीए ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर 40 एमवीए उच्च क्षमता के दो व 60 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर रखा है। इन ट्रांसफार्मरों से जेल चौराहा, रानीमहल, मुन्नालाल, सीपरी बाजार खालसा, नंदनपुरा, प्रेमनगर, पुलिया नंबर नौ, हंसारी, बिजौली, ग्रोथ सेंटर, भेल, बबीना व बरुआसागर सबस्टेशन को बिजली मिलती है। शनिवार को विभाग ने 40 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू किया, जो 25 जुलाई तक पूरा हो सकेगा। अधिकारियों ने योजना बनाई थी काम शुरू होने के चार घंटे बाद संबंधित क्षेत्रों को बिजली देना शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद हर चार घंटे में कटौती होगी। लेकिन सुबह नौ बजे काम शुरू होने के बाद आए व्यवधानों के कारण ये बिजली तीन बजे चालू की जा सकी। बिजली के आते ही उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों ने पंखा, कूलर, एसी एक साथ चलाना शुरू कर दिए। इससे हंसारी के बचे दोनों ट्रांसफार्मर ओवर लोड हो गए। ट्रांसफार्मर को ओवर लोडिंग से बचाने के लिए अलग- अलग सब स्टेशनों की बिजली दोबारा काटनी पड़ी। देर रात तक दो से तीन घंटे की कटौती हर स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की होती रही। वहीं, बिजली न आने से इनवर्टर तक ने साथ छोड़ दिया। गर्मी और उमस से परेशान लोग बिजली व्यवस्था को कोसते रहे। रात में महानगर के अधिकांश हिस्सों में अंधेरा पसरा रहा। लोगों को रात काटना मुश्किल हो गया। खासकर वृद्ध और बच्चे बेचैन रहे।
शनिवार को कुछ व्यवधानों के चलते व्यवस्थित काम शुरू नहीं हो सका। इससे दिक्कत ज्यादा बढ़ गई। साथ ही बिजली आने पर लोगों ने अपने सारे आवश्यक उपकरण एक साथ खोल दिए, जिससे ओवर लोडिंग की स्थिति बन गई। मजबूरी में तुरंत ही कई कई फीडरों की बिजली काटनी पड़ी। रविवार को रोस्टर तैयार करने के बाद उसी हिसाब से बिजली काटी जाएगी।
विज्ञापन
आरएन सिंह, मुख्य अभियंता (वितरण)।
जरूरत के हिसाब से जलाएं बिजली
अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि बिजली आने पर लोग एक साथ एसी, फ्रिज, पंखे, कूलर आदि उपकरण चलाना शुरू कर देते हैं। इससे हंसारी के उच्च क्षमता ट्रांसफार्मर ओवर लोड हो जाते हैं। ऐसे में अतिरिक्त कटौती करनी पड़ती है। अगर, लोग बिजली का जरूरत के हिसाब से उपयोग करें तो उनको कम कटौती का सामना करना पड़ेगा। हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए ट्रांसफार्मर की मांग की गई थी। अभी ट्रांसफार्मर मिला तो उसे लगाना भी जरूरी था। इंतजार करने पर वह दूसरी जगह भी भेजा जा सकता था। ऐसे में उनकी योजना फेल हो जाती।
दो कर्मचारी हुए घायल
हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य के दौरान दो कर्मचारी सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए। आनन- फानन में उनको निकट के अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि उनको कोई बड़ी चोट नहीं लग सकी। इससे काम में व्यवधान पड़ा।
रोस्टर बना, अब सिर्फ छह घंटे होगी कटौती
बिजली विभाग ने 21 जुलाई से कटौती का रोस्टर तैयार किया है। इस हिसाब से रात 12 बजे से तीन बजे तक व दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक भेल, एमईएस बबीना, रात तीन बजे से सुबह छह बजे तक व दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक बिजौली, बिजौली औद्योगिक क्षेत्र, एमईएस झांसी, सुबह छह बजे से नौ बजे तक व शाम छह बजे से रात नौ बजे तक जेल चौराहा, हाइडिल कॉलोनी, रेलवे, गल्लामंडी व सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक व रात नौ बजे से रात 12 बजे तक नंदनपुरा, प्रेमनगर व मुन्नालाल सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।
बिजली विभाग को इस वक्त ट्रांसफार्मर बदलने का काम नहीं करना चाहिए था। बिजली न आने से दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया। उमस से पसीने- पसीने होते रहे। ग्राहक भी नहीं आए।
अतीक अहमद, व्यापारी।
जलापूर्ति के वक्त बिजली न रहने से घर में पानी तक खत्म हो गया। पूरी दिनचर्या खराब हो गई। उस पर गर्मी में पल- पल काटना मुश्किल हो गया। कटौती का समय कम होना चाहिए।
सपना सिंह, गृहणी।