फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bijli defolter list

बिजलीः बकायेदारों की सूची होगी चस्पा

Fri, 19 Jul 2019 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
bijli defolter list
झांसी। बिजली विभाग बकायेदारों से बिल वसूलने के लिए उनके नाम सबस्टेशन और कार्यालय की दीवार पर लिखने का निर्णय लिया है। सभी सबस्टेशन पर इलाके के 25 टॉप बकायेदारों के नाम लिखे जाएंगे। बिजली का बिल जमा करने के बाद ही इस सूची से नाम हटाया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों को 20 घंटे बिजली देने का रोस्टर बना रखा है। महानगर को बिजली तो खूब मिल रही है, लेकिन राजस्व का बुरा हाल है। महानगर में 1.05 लाख हजार उपभोक्ता हैं, जिनमें 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर दस हजार से अधिक का बकाया चल रहा है। हर महीने विभाग को छह से आठ करोड़ राजस्व कम मिल रहा है। विभाग ने राजस्व जुटाने के लिए अब दस हजार से ऊपर के बकायेदारों के कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है। कनेक्शन काटने के लिए हर सबस्टेशन पर टीमें लगाई गईं हैं। साथ ही हर सबस्टेशन से जुड़ेे टॉप 25 बकायेदारों के नाम सबस्टेशन और कार्यालय में लिखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता (वितरण) आरएन सिंह ने बताया कि हर सबस्टेशन पर संबंधित क्षेत्र के 25 बड़े बकायेदारों के नाम दीवार पर लिखने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही 10 हजार से ऊपर के सभी बकायेदारों के कनेक्शन प्राथमिकता पर काटने को कहा गया है। बिजली चोरी का पता लगाने के लिए ट्रांसफार्मर पर लगे मीटर और उससे जुड़े कनेक्शनों से आ रही मांग को मिलान किया जा रहा है, ताकि अधिक अंतर आने पर उस क्षेत्र में सख्ती से चेकिंग शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed