फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bijali thana 3554 case pending

बिजली चोरी: एक इंस्पेक्टर, दो दरोगा...कैसे होगी 3554 मुकदमों की विवेचना, हर रोज दर्ज हो रहे 15 से 20 मुकदमे

Tue, 06 Sep 2022 01:21 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 06 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

जनपद में बिजली चोरी के मामले लगातार पकड़े जा रहे हैं। आंकड़ों को देखेंगे तो पिछले दो महीने के भीतर मुकदमों की संख्या में इजाफा हुआ है। पंद्रह से बीस मुकदमे रोज दर्ज हो रहे हैं।

विज्ञापन
Bijali thana 3554 case pending
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में बिजली थाना इस समय मुकदमों के बोझ से कांप रहा है। यहां एक इंस्पेक्टर और दो दरोगा हैं जिनके कंधों पर 3554 मुकदमों का बोझ है। इनकी विवेचना कब होगी कैसे होगी इसका जवाब भी किसी के पास नहीं है। अगर पुराना रिकार्ड देखेंगे तो पता चलेगा कि तीन साल के भीतर केवल 1789 मुकदमों का ही निस्तारण हो सका है।
विज्ञापन


शासन ने बिजली से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए वर्ष 2019 में झांसी में बिजली थाने की स्थापना की थी। आंकड़ों के अनुसार बिजली थाने में अगस्त 2022 तक 7, 132 बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। इनमें अभी तक सिर्फ 1789 मुकदमों का ही निस्तारण हुआ है।
विज्ञापन


अब इन लंबित मामलों की जिम्मेदारी थाने में तैनात एक इंस्पेक्टर और दो दरोगाओं पर है। अभी भी 3554 मामलों की विवेचना लंबित है। अफसरों की माने तो मुकदमों के निस्तारण नहीं होने की वजह संसाधनों की कमी है। स्टाफ की कमी है। गाड़ी नहीं है। केवल एक गाड़ी थाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर रोज दर्ज हो रहे 15 से 20 मुकदमे
जनपद में बिजली चोरी के मामले लगातार पकड़े जा रहे हैं। आंकड़ों को देखेंगे तो पिछले दो महीने के भीतर मुकदमों की संख्या में इजाफा हुआ है। पंद्रह से बीस मुकदमे रोज दर्ज हो रहे हैं। इससे लगातार पेंडिंग केस का भार बढ़ता ही जा रहा है। अफसरों का कहना है कि जब बिजली थाना नहीं खुला था तब मुकदमों की संख्या कम थी लेकिन अब लगातार बढ़ रही है।


बिजली थाने के सब इंस्पेक्टर गणेश कुमार के मुताबिक अभी तक तकरीबन एक करोड़ 49 लाख रुपये के शमन जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा तकरीबन तीन करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये का राजस्व जमा कराया गया है। बताया कि लंबित मामलों की विवेचना की प्रक्रिया जारी है।
थाने में तैनात कर्मचारी

वर्तमान जरूरत
इंस्पेक्टर - 01 01
सब इंस्पेक्टर - 02 05
कांस्टेबल - 00 10
हेड कांस्टेबल - 07 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed