फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bijali department full day officer fight issue

बिजली विभाग में दिन भर रहा चर्चाओं का बाजार गर्म

Thu, 29 Jul 2021 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bijali department full day officer fight issue
झांसी। हाइडिल कॉलोनी स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंताओं के बीच हुए विवाद और धक्का - मुक्की की घटना आज सभी दफ्तरों में चर्चा-ए-खास रही। कलक्ट्रेट, कमिश्नरी से लेकर सभी विभागों में इस पर बातें होती रहीं। हालांकि बिजली विभाग के अफसर अभी भी कुछ कहने से बचते रहे। उधर, अधीक्षण अभियंता शहरी श्रीराम गर्ग को प्रबंध निदेशक आगरा कार्यालय से संबंध कर दिया गया और झांसी में हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता राजकुमार को भेजा गया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (शहरी) श्रीराम गर्ग और अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) जेपीएन सिंह के बीच मंगलवार को विवाद हो गया था। विवाद के बाद बुधवार को मामले में कोई हलचल नहीं हुई, लेकिन कार्यालय में तरह- तरह की चर्चाएं चलती रहीं। सूत्रों ने बताया कि अधीक्षण अभियंता ग्रामीण जुलाई माह की शुरूआत से अस्वस्थ होने के कारण अवकाश पर रहे और उनका चार्ज अधीक्षण अभियंता शहरी के पास रहा। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में आने- जाने की सुविधा के लिए वाहन के टेंडर निकाले गए थे। लेकिन, अधिकारी ने इस पर आपत्ति लगा दी थी। इस कारण टेंडर फाइनल नहीं हो सके थे।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारी ने शहरी के चैंबर में जाकर आपत्ति दर्ज कराई तो मामला बिगड़ गया था। हो- हल्ला मचने पर कार्यालय के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों में बीच- बचाव किया था। बुधवार को सब अपने हिसाब से इस मामले का विश्लेषण करने में जुटे रहे। उन्हें भरोसा नहीं हो रहा था कि इतने बड़े अधिकारी ऐसा भी बर्ताव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अधिकारी अपने कार्यों में व्यस्त रहे। कामकाज सामान्य तरीके से चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed