{"_id":"5e3c78b28ebc3ee58a503bf3","slug":"bijali-adhikari-jhansi-news-jhs159426125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा बिजली देने पर नपे एक्सईएन व एसडीओ का बहाली के बाद स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा बिजली देने पर नपे एक्सईएन व एसडीओ का बहाली के बाद स्थानांतरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बरुआसागर क्षेत्र में ज्यादा बिजली देने के मामले में निलंबित किए गए जेई, एसडीओ व एक्सईएन को बहाल कर दिया गया है। साथ ही एसडीओ व एक्सईएन को ललितपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। जबकि, जेई कार्यालय से संबद्ध है।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक सौम्या अग्रवाल ने विगत 23 जनवरी को बरुआसागर बिजली घर से जुड़े गांवों को अधिक बिजली देने के मामले में एक्सईएन राकेश सिंह, एसडीओ शिवकुमार कुशवाहा और जेई एसके सेन को निलंबित कर दिया था। कार्रवाई की वजह गांवों को 20 घंटे की जगह 23 घंटे बिजली देना और उसके सापेक्ष बिजली बिलों की वसूली न करना बताया गया। उक्त तीनों अधिकारियों को बहाल कर दिया गया है। साथ ही, एसडीओ व एक्सईएन का ललितपुर स्थानांतरण कर दिया गया है।
डीजी प्रवर्तन ने की समीक्षा
झांसी। पुलिस महानिदेशक (प्रवर्तन) कमल सक्सेना ने मुन्नालाल पावर हाउस स्थित विजिलेंस कार्यालय और खालसा सबस्टेशन स्थित बिजली थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उपभोक्ता पर भुगतान करने पर ज्यादा जोर दिया जाए। प्रवर्तन का उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों में राजस्व जमा करवाना है।