फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bihari raised the problems of airport and Ravi lawyers

Jhansi News: बिहारी ने एयरपोर्ट और रवि ने वकीलों की समस्याएं उठाईं

Wed, 30 Aug 2023 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bihari raised the problems of airport and Ravi lawyers
झांसी। मंगलवार को झांसी आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मांगें रखीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी सौंपे।
विज्ञापन

महापौर बिहारीलाल आर्य ने योगी से झांसी में एयरपोर्ट बनवाने की मांग की। जबकि, रवि शर्मा ने मोटर दुर्घटना न्यायालय कलक्ट्रेट परिसर में स्थानांतरित कराने व अधिवक्ता संघ के जीर्ण-शीर्ण भवनों का पुनर्निमाण कराने की मांग की।
विज्ञापन

एमएलसी रमा निरंजन ने मुख्यमंत्री को बताया कि गरौठा क्षेत्र में सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। उन्होंने योगी से सितंबर माह में प्रतिमा का अनावरण करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्षदों के लिए मांगा भत्ता
नगर निगम की उप सभापति सुशीला दुबे ने पार्षदों को यात्रा भत्ता देने और निगम में पार्षदों के लिए अलग से मीटिंग हाल बनाने की मांग की। सहकारी विकास संघ के डायरेक्टर लाखन सिंह ने चिकित्सकों व फार्मासिस्टों से प्रशासनिक कार्य न कराने व व्यापारी नेता संतोष गौर ने झांसी में हवाई अड्डा बनाने की मांग की। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed