{"_id":"63598472688f3708aa5c237d","slug":"bihar-s-kidnapped-youth-found-in-poonch-s-farm-house-jhansi-news-jhs2316293166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंछ के फार्म हाउस में बरामद हुआ बिहार का अपह्त युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंछ के फार्म हाउस में बरामद हुआ बिहार का अपह्त युवक
विज्ञापन
झांसी। बिहार के एक युवक के अपहरण के आरोप में पूंछ थाना पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य, कॉलेज प्रबंधक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि, उनके तीन साथी फरार हैं। युवक को लखनऊ से अपहरण कर यहां लाया गया था। उसे एक फार्म हाउस में बंधक बनाकर रखा गया था। इस दौरान उसे यातनाएं भी दी गईं।
बिहार के भोजपुर जिला के बभनौली निवासी दीपक शांडिल्य ने मंगलवार को पूंछ थाना पुलिस को बताया कि उनका भांजा आशीष पाठक (24) लखनऊ के लिए 19 अक्तूबर को घर से निकला था। लेकिन, इसके बाद लौटा नहीं। 25 अक्तूबर को उसका फोन आया कि लखनऊ से कुछ लोग उसका अपहरण कर झांसी ले आए हैं। वे पूंछ के किसी गांव में बंधक बनाकर रखे हुए हैं। पैसों की मांग करते हुए उसे यातनाएं दी जा रही हैं। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम तलाश करते हुए झांसी-कानपुर हाईवे के पास एक फार्म हाउस पर पहुंची। यहां से अपह्त युवक आशीष को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल का प्रिंसिपल डा. विक्रम सक्सेना, जालौन टड़वा में स्थित राजबाई शिव बालक सिंह महाविद्यालय का प्रबंधक अनुराग यादव व पूंछ निवासी सुलेमान शामिल है। सुलेमान के फार्म हाउस में ही अपह्त को बंधक बनाकर रखा गया था।
चार लाख न लौटाने पर ले आए थे लखनऊ से
झांसी। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी राजेश एस ने बताया कि डा. विक्रम सक्सेना फीड फाउंडेशन नाम का एनजीओ चलाता है। एनजीओ को 10 करोड़ की फंडिंग के लिए आशीष पाठक से बातचीत हुई थी। इस काम के लिए एक व्यक्ति के खाते में चार लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। लेकिन, इसके बाद समझ में आया कि वह झांसे का शिकार हो गए हैं। इस पर उन्होंने आशीष पाठक से पैसों की मांग की। उसके मना करने पर उसे लखनऊ से कार से झांसी में पूूंछ ले आया गया। यहां पैसों की मांग करते हुए उसकी बेल्टों से पिटाई की गई तथा सिगरेट से जलाया गया। वीडियो कॉल के जरिये आशीष के परिजनों से पैसों की मांग की गई। घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली गई है। तीन अन्य आरोपी पठौरिया निवासी विनोद कोरियन, राजपूत कॉलोनी शिवाजी नगर निवासी रामजी यादव व मस्जिद के पास मोंठ निवासी आशू यादव की तलाश जारी है।