{"_id":"5f12a0278ebc3e9f624f423a","slug":"big-road-accident-in-jhansi-of-uttar-pradesh-one-policeman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में दबिश देने आ रही कानपुर पुलिस की गाड़ी पलटी, शिवगोदावरी चौकी इंचार्ज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में दबिश देने आ रही कानपुर पुलिस की गाड़ी पलटी, शिवगोदावरी चौकी इंचार्ज की मौत
Sat, 18 Jul 2020 12:39 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू होकर पलटी कार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चौकी इंचार्ज की मौत हो गई है, जबकि तीन पुलिसकर्मियों समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक मामले में दबिश देने झांसी आ रही कानपुर पुलिस की गाड़ी थाना मोठ के पास झांसी-कानपुर हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र की शिवगोदावरी चौकी इंचार्ज की मौत हो गई। जबकि तीन पुलिसकर्मियों समेत पांच घायल हो गए।
शनिवार सुबह कानपुर की चमनगंज की तकिया चौकी प्रभारी मंसूर अहमद, चकेरी थाने की शिव गोदावरी चौकी प्रभारी मनोज पाटिल, कांस्टेबल प्रबल प्रताप, अंकुर भदौरिया समेत अफ्फान व आशीष कानपुर से कार में सवार होकर झांसी दबिश आ रहे थे।
विज्ञापन
झांसी आने से पहले ही झांसी-कानपुर राजमार्ग पर मोठ थाने के पास अचानक गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। जिसमें दबकर मौके पर ही मनोज पाटिल की मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।