{"_id":"662c33fa8b169d00230a13d9","slug":"big-companies-like-reliance-tata-will-set-up-their-plants-in-the-solar-park-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-304716-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सोलर पार्क में रिलायंस, टाटा जैसी दिग्गज कंपनियां लगाएंगी अपना प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सोलर पार्क में रिलायंस, टाटा जैसी दिग्गज कंपनियां लगाएंगी अपना प्लांट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गरौठा स्थित सोलर पार्क में प्लांट लगाने के लिए रिलायंस, टाटा, जिंदल, एनटीपीसी जैसी दिग्गज कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। कंपनी की ओर से यहां जमीन भी चिन्हित कर ली गई। नेडा अफसरों का कहना है कि चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद बिडिंग प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जुलाई माह से इसका काम आरंभ होने की उम्मीद है।
यूपी का सबसे बड़ा सोलर पार्क बुंदेलखंड में बनाया जा रहा है। इसके तहत गरौठा में करीब 2700 हेक्टेयर क्षेत्रफल में यह प्लांट लगाया जाना है। इससे 600 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य है। अभी तक भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी न होने से यह काम अटका हुआ था लेकिन, अब यूपी नेडा करीब 2575 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत कर चुकी। इसके बाद यहां कंपनियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। नेडा अफसरों का कहना है सोलर पार्क में प्रतिष्ठित कंपनियों के प्लांट स्थापित होंगे। अभी रिलायंस पावर, टाटा पावर, सोलर वर्ल्ड, जिंदल ग्रुप, महिंद्रा ग्रुप जैसी दिग्गज कंपनियों की ओर से दिलचस्पी दिखाई गई है। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पिछले दिनों यहां पहुंचकर कार्यस्थल का जायजा लिया। पीडी (वन) रविंद्र कुमार के मुताबिक जमीन अधिग्रहीत करने के साथ ही फेसिंग कराने का काम कराया जा रहा है। करीब 45 किलोमीटर में फेसिंग कराई जा चुकी है। बिडिंग प्रक्रिया पूरी होते ही यहां काम शुरू हो जाएगा।
इनसेट
किसानों को मिलेगी दस साल की एकमुश्त रकम
सोलर पार्क के लिए जमीन देने वाले किसानों को पहले हर साल जमीन का किराया दिया जाना था लेकिन, किसानों के असंतोष को देखते हुए अब उनको दस साल किराये की रकम एक मुश्त ही जाएगी। किसानों को बीस हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से हर साल पैसा दिया जाना था। अब उनको दस साल का पैसा एक मुश्त दिया जाएगा।