Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bidding for 435 square feet plot reached two and a half times

Jhansi News: 435 स्क्वॉयर फीट के प्लाॅट की ढाई गुना तक पहुंची बोली

Wed, 09 Oct 2024 04:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Bidding for 435 square feet plot reached two and a half times
जेडीए ने व्यावसायिक और आवासीय 19 प्लॉटों की निकाली थी ऑनलाइन बोली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण का प्लाॅट खरीदने के लिए लोगों में होड़ मची रही। स्थिति ये रही कि पीताम्बरा नगर कॉलोनी में 435 स्क्वॉयर फीट के प्लॉट की आधार मूल्य से ढाई गुना तक बोली लगी। विभिन्न कॉलोनियों में अधिकतर प्लॉटों की डेढ़ से ढाई गुना तक बोली पहुंच गई।

जेडीए ने नौ सितंबर को सारंध्रा नगर, बेतवा विहार, वीरांगना नगर और पीतांबरा नगर आवासीय योजना में अलग-अलग क्षेत्रफल के 19 भूखंडों की नीलामी निकाली थी। इसमें चार व्यावसायिक भूखंड थे। आठ अक्तूबर की शाम चार बजे तक ऑनलाइन बोली लगाने की समय सीमा थी। कुछ घंटों के लिए झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा बोली की समय सीमा भी बढ़ाई गई। बताया गया कि पीताम्बरा नगर में 435 स्क्वॉयर फीट की बोली 5.70 लाख से शुरू हुई थी, जो कि 15.65 लाख पर समाप्त हुई। वहीं, 11.06 लाख से शुरू हुई 850 वर्ग मीटर प्लॉट की बोली 24.41 लाख तक पहुंची। 22.68 लाख से शुरू हुई 1743 वर्ग फीट के प्लॉट की बोली 44.18 लाख पर समाप्त हुई। इसी तरह, बेतवा विहार कॉलोनी, सारंध्रा नगर और वीरांगना नगर में भी आधार मूल्य से डेढ़ से दोगुनी दरों पर लोगों ने ऑनलाइन बोली लगाकर भूखंड खरीदे।
विज्ञापन


वर्जन..
मंगलवार को ऑनलाइन बोली संपन्न हुई है। कुछ भूखंडों की बोली आधार मूल्य से डेढ़ से ढाई गुना तक पहुंची है। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed