फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BIDA will change the picture in five years, people will come to Bundelkhand to ask for jobs: CM

पांच साल में बीडा बदल देगा तस्वीर, लोग नौकरी मांगने बुंदेलखंड आएंगे : सीएम

Thu, 16 May 2024 05:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
BIDA will change the picture in five years, people will come to Bundelkhand to ask for jobs: CM
मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के नाम पर मांगे वोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोड शो के दौरान बुधवार को भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के नाम पर वोट मांगे। कोतवाली के सामने जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण पांच साल में क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा। फिर नौकरी मांगने के लिए लोग बुंदेलखंड आएंगे।

सीएम ने कहा कि अब बुंदेलखंड का युवा पलायन नहीं करेगा। झांसी नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का नया जिला बन चुका है। पहले झांसी और बुंदेलखंड के युवा को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता था। मगर सरकार इस क्षेत्र के लिए तमाम योजनाएं लेकर आई है। चाहें डिफेंस कॉरिडोर हो या फिर बीडा, इनका उदाहरण देकर सीएम ने कहा कि ये युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

-------------

रवि को सबसे आगे बुलाया, शो में माइक संभाला
रोड शो के दौरान सदर विधायक रवि शर्मा रथ के पीछे खड़े हुए थे। मगर सीएम ने रवि को सबसे आगे बुला लिया। दो नेताओं से पीछे जाने के लिए कहा। फिर रवि शर्मा ने माइक संभाला। रवि लोगों को संबोधित करते हुए चल रहे थे। रथ पर सवार बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा भी माइक से लगातार अपनी बात रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------




सीएम के साथ हेलीकॉप्टर से आए जवाहर राजपूत

झांसी आने से पहले सीएम ने जालौन में जनसभा को संबोधित किया। यहां मुख्यमंत्री ने गरौठा विधायक का नाम लेकर कहा कि जवाहर राजपूत लगातार माफियाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं। जनसभा के बाद सीएम जवाहर को अपने साथ हेलीकॉप्टर से लेकर आए। रोड शो के दौरान रथ पर भी विधायक सीएम के साथ रहे। जबकि, जवाहर की विधानसभा जालौन लोकसभा क्षेत्र में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed