फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BIDA: Now the secretary will also take consent letter from the villagers for the deed

बीडा: बैनामा के लिए अब सचिव भी ग्रामीणों से लेंगे सहमति पत्र

Wed, 07 May 2025 02:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
BIDA: Now the secretary will also take consent letter from the villagers for the deed

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बीडा के अधीन आने वाले 33 गांवों में जमीन का बैनामा कराने के लिए अब सचिव भी ग्रामीणों से सहमति पत्र लेंगे। मंगलवार को इस संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम वित्त ने बैठक भी की। नौ सचिवों को अलग-अगल गांवों में जाकर ग्रामीणों से संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई है।



जनपद में 33 गांवों में बीडा का गठन किया जा रहा है। इसके लिए लगातार जमीन की खरीद की जा रही है। अब तक 17300 एकड़ से अधिक भूमि क्रय की जा चुकी है। इसके अलावा, 11 हजार से ज्यादा किसानों के खाते में ढाई हजार करोड़ रुपये से भी अधिक भेजे जा चुके हैं। अब तक लेखपाल गांवों में जाकर किसानों से संपर्क करके बैनामा करवा रहे थे।
विज्ञापन


एडीएम वित्त वरुण पांडेय ने बताया कि अब पंचायती राज विभाग के सचिवों को भी इस कार्य में लगा दिया गया है। इन्हें काश्तकारों की सूची भी दे दी गई है।



किस सचिव को किन गांवों का जिम्मा



सचिव जितेंद्र मकराड़िया को मुरारी, चमरौआ, जितेंद्र साहू को बाजना, डोंगरी, मठ, रम्पुरा, गुढ़ा, ज्ञानेंद्र सिंह को किल्चवारा बुजुर्ग, बैदोरा गांवों में किसानों से संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सचिव राजेश मोहन श्रीवास्तव को बछौनी, परासई, खैरा, बदनपुर, बसई, अमरपुर, आस्था शुक्ला को कोटखेरा, गेवरा, पुनावलीकला, डोमागोर, ढिकौली, दीपा सिंह को वमेर, बरुआपुरा, डगरवाहा, राजापुर, इमलिया, गागौरी, विकास वर्मा को सारमऊ, सिमरा, कलौचरा, पिंटू को अंबावाय, दीपा पांडेय को किल्चवारा खुर्द, खजुराहा खुर्द, खहुराजा बुजुर्ग गांव की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed