{"_id":"66182c2aed6597e9230afa6f","slug":"bida-now-companies-will-be-able-to-submit-bids-for-the-master-plan-till-30th-april-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-296238-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडा : मास्टर प्लान के लिए अब 30 अप्रैल तक कंपनियां डाल सकेंगीं बिड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडा : मास्टर प्लान के लिए अब 30 अप्रैल तक कंपनियां डाल सकेंगीं बिड
विज्ञापन
- 14225 हेक्टेअर में विकसित किया जाना है औद्योगिक गलियारा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का मास्टर प्लान बनाने के लिए कंपनियां अब 30 अप्रैल तक बिड डाल सकेंगी। बीडा प्रशासन ने 21 दिन के लिए तारीख बढ़ा दी है।
नोएडा की तर्ज पर झांसी में 14225 हेक्टेअर में बीडा विकसित किया जाना है। इसके लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया जारी है। बीडा को अंतरराष्ट्रीय शहर की तरह विकसित करना है। ऐसे में इसके मास्टर प्लान पर सबसे ज्यादा फोकस है। शासन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में ये तय किया जा चुका है कि मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी उस कंपनी को दी जाएगी, जो पहले विदेश में किसी शहर को बसाने के लिए मास्टर प्लान बना चुकी हो। इसके मद्देनजर 23 फरवरी को हुई प्री बिड बैठक में 24 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। बीडा के अधिकारियों के समक्ष प्रतिनिधियों ने सुझाव भी दिए थे। सुझावों को शामिल करते हुए बीडा प्रशासन ने बिड निकाली थी। इस दौरान एक कंपनी ने बिड डाली। अब कंपनियों को बिड डालने के लिए 21 दिन का और समय दे दिया गया है। बीडा के विशेष कार्याधिकारी लाल कृष्ण ने बताया कि 30 अप्रैल तक बिड डालने का मौका दिया गया है।