{"_id":"610067468ebc3e5844258070","slug":"bhopal-grp-will-investigate-the-disappearance-of-four-lakh-rupees-from-the-train-jhansi-news-jhs2005562125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास मिनट खड़ी रही उद्योग नगरी, जीआरपी ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास मिनट खड़ी रही उद्योग नगरी, जीआरपी ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन
झांसी। उद्योग नगरी स्लीपर कोच में सवार युवक के बैग से चार लाख रुपये उड़ाए जाने के मामले की जांच भोपाल जीआरपी करेगी। वहीं यात्री की तहरीर पर झांसी जीआरपी ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं पुलिसिया कार्रवाई के चलते गाड़ी को करीब पचास मिनट तक झांसी स्टेशन पर ही रोके रखा गया।
जानकारी के मुताबिक फतेहपुर के मसवानी निवासी फर्नीचर कारोबारी मोहम्मद साद अपनी मां के साथ मुंबई से शनिवार रात गाड़ी संख्या 01073 के कोच संख्या- एस 7 से फतेहपुर जा रहा था। पीड़ित के मुताबिक छोटी बहन की शादी के लिए मुंबई से बड़ी बहन ने चार लाख रुपये दिए थे। यह पैसा उसने एक बैग में रखा हुआ था। रात करीब दो बजे तक वह जागता रहा। उसके बाद अचानक उसे नींद आ गई। सुबह करीब सात बजे उसकी नींद टूटी, तब पास में रखा बैग कटा हुआ था। उसने अंदर देखा तो उसमें से पैसा गायब था। सूचना पर यात्रियों ने कोच के भीतर संदिग्ध की तलाश की लेकिन, कोई नहीं मिला। ट्रेन के भीतर ही पीड़ित ने जीआरपी से शिकायत की। तब तक झांसी स्टेशन आ गया। सूचना मिलने पर जीआरपी एवं आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गाड़ी रोककर सहयात्रियों से पूछताछ शुरू की लेकिन, कोई भी घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता सका। इस दौरान गाड़ी करीब पचास मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया। पीड़ित घटना का समय और जगह पुलिस को नहीं बता सका। उसके मुताबिक नींद की वजह से उसे कुछ भी नहीं पता चला। पुलिस को तहरीर देने के बाद युवक अपनी मां के साथ फतेहपुर रवाना हो गया। उधर, तहरीर के आधार पर जीआरपी पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर सुनील सिंह के मुताबिक प्रारंभिक औपचारिकताओं के बाद पूरा मामला भोपाल ट्रांसफर कर दिया जाएगा। आगे की कार्रवाई भोपाल से की जाएगी।