फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bhind - Etawah Dudengi train on line 20

भिंड-इटावा लाइन पर 20 से दौड़ेंगी ट्रेन

Wed, 17 Feb 2016 01:09 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bhind - Etawah Dudengi train on line 20
झांसी। भिंड- इटावा रेल लाइन पर बीस फरवरी से ट्रेन दौड़ने लगेंगी। शुरूआत में कोटा से भिंड के मध्य चल रही पैसेंजर ट्रेन को इटावा तक बढ़ाकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इस ट्रेन को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखाएंगे। समारोह में क्षेत्रीय सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। रेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


भिंड- इटावा रेल खंड (36.4 किलोमीटर) गुना- इटावा प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है, जिसकी कुल लागत लगभग 608 करोड़ रुपये है। इस रेल खंड पर नई लाइन का निर्माण एक चुनौती पूर्ण कार्य था, क्योंकि मार्ग में क्वांरी, चंबल एवं यमुना जैसी प्रमुख नदियां, वन विभाग का संरक्षित क्षेत्र, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की सीमा आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में ग्वालियर-भिंड-इटावा रूट रेल लाइन के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी गई थी। एनसीआर का ग्वालियर और भिंड स्टेशन झांसी मंडल एवं इटावा रेलवे स्टेशन इलाहाबाद मंडल के अधीन है।

अभी तक इलाहाबाद से ग्वालियर वाया कानपुर-झांसी या मानिकपुर-बांदा-झांसी रूट से पहुंचा जा सकता है। कानपुर-झांसी होकर इलाहाबाद से ग्वालियर की दूरी 511 किलोमीटर है। जबकि मानिकपुर के रास्ते यह दूरी कुल 489 किलोमीटर की है।


इस रूट से वर्तमान समय में मात्र दो ट्रेनें चंबल एक्सप्रेस और बुंदेलखंड एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। लेकिन इटावा-भिंड-ग्वालियर रूट चालू हो जाने के बाद यह दूरी घटकर 441 किलोमीटर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed