फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bharti, mehra and kanu won race

भारती, मेहराज, बिट्टू, कनु ने जीती दौड़ प्रतियोगिताएं

Mon, 24 Feb 2020 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
bharti, mehra and kanu won race
bharti, mehra and kanu won race
झांसी। रविवार को बिजौली में ट्राई स्टार रन व ट्राइथलॉन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें ग्वालियर, पटियाला, नोएडा, चंडीगढ़, कानपुर व झांसी के धावकों ने हिस्सा लिया। पांच किलोमीटर की महिला वर्ग की दौड़ में झांसी की भारती व पुरुष वर्ग में मेहराज ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

दस किलोमीटर की दौड़ में बिट्टू कुमार ने, बीस किलोमीटर की महिला वर्ग की दौड़ में कनु सिंह ने और पुरुष वर्ग में डीपी मील विजयी रहे। वरिष्ठ नागरिकों की पांच किलोमीटर की दौड़ को महिला वर्ग में चंदा ने और पुरुष वर्ग में हाजी अनीस ने जीत हासिल की। जबकि ट्राइथलॉन प्रतियोगिता में 40 मील ट्राइस्टार चैलेंज के विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुंतल रहे। ट्राइथलन के ट्राइ स्टार ओलंपिक चैलेंज में दिल्ली के मेजर सुरेंद्र मलिक और ट्राइथलन के ट्राइस्टार स्प्रिंट चैलेंज की विजेता कनिष्का सिंह रही। विजेताओं को मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल एसएस सुजलाना ने पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर एसएस चौहान, मेजर के एल शर्मा, अवनीत सिंह, ओपी गुप्ता, अर्जुन सिंह व डॉ. प्रसाद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed