फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bharat Gaurav special train will provide darshan of Jyotirling during summer holidays

Jhansi News: गर्मी की छुट्टियों में ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी भारत गौरव विशेष ट्रेन

Mon, 22 Apr 2024 04:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Bharat Gaurav special train will provide darshan of Jyotirling during summer holidays
- ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 22 मई को चलेगी ट्रेन, दो जून को पूरा होगा सफर, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी बुकिंग, ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर रहेगी उपलब्ध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गर्मी की छुट्टियों में ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी भारत गौरव विशेष ट्रेन का संचालन कर रहा है। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 22 मई को ट्रेन रवाना होगी और दो जून को सफर पूरा होगा। 11 और 12 दिन में यह यात्रा पूरी होगी। इकोनामी श्रेणी, स्टैंडर्ड श्रेणी, कम्फर्ट श्रेणी में आरक्षण की सुविधा दी गई है। परिवार के लिए पैकेज की बुकिंग ''''पहले आओ पहले पाओ'''' के आधार पर होगी। ईएमआई की सुविधा इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। ट्रेन में कुल 767 सीटें हैं, जिनमें 2एसी की 49 सीटें, 3एसी की 70 सीटें और स्लीपर की 648 सीटें हैं। इस पैकेज में 2एसी, 3एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/नान एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण शामिल है। यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन भी कराई जा सकती है। बुकिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


उतरने/चढ़ने के स्टेशन
योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर
इन ज्योतिर्लिंग के होंगे दर्शन
ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर
बयान
22 मई से ज्योतिर्लिंग की यात्रा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जिसमें वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed