फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bhagwat katha begin

कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

Fri, 08 Mar 2019 02:06 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 08 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
bhagwat katha begin
bhagwat katha - फोटो : demo
वेद माता गायत्री शक्ति पीठ पर बृहस्पतिवार से चार दिवसीय 24 कुंडीय महायज्ञ आज से कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया, कलश यात्रा में बडी संख्या में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा आज गुरुवार को बड़ी माता मंदिर प्रांगण से शुरू हुई जो मुहल्ला देवरी, बाजार, संतोषी माता मंदिर, बस स्टैंड से गुजरी।
विज्ञापन

 कलश यात्रा में वेदमाता की भव्य झांकी सजाई हुई थी, तथा डीजे की धुन पर गायत्री मंत्र की गूंज सुनाई दे रही थी, आगे घोडे़ नृत्य कर रहे थे। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा बाजार, पावर हाऊस के पास, बस स्टैंड के आगे आदि जगह शर्बत पिलाकर महिलाओं व श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने गायत्री महायज्ञ के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सुख शान्ति तथा आत्मबल, वृद्धि प्रत्येक मानव में दैवीय भावनाएं प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। यज्ञ संसार की धुरी है। जहां यज्ञ होता है सुख शान्ति कायम रहती है। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार खरे, कांशीराम जतारिया, बालकृष्ण गुप्ता, चंद्रप्रकाश सोनी, भागचंद्र साहू, मुन्नालाल साहू, जगदीश बगरौनिया, विनोद खरे, नत्थूसिंह तोमर, भगवानदास, रामकिशोर आर्य, दुर्गाप्रसाद, नारायण दास विश्वकर्मा, सुनील खरे, राकेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, हरीदास, दीपक खरे पार्षद, जयप्रकाश, जमुना प्रसाद, डॉ.बालचंद्र कुशवाहा, अवधेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया
सकरार। कस्बे में बृहस्पतिवार को महादेव मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास शिवदयाल शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं किया। इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद पटैरिया, अंबिका प्रसाद मिश्रा, लाल सिंह चौहान, बलराम सिंह सेंगर, विनोद बिहारी खरे, रवि सेन उपस्थित रहे, अंत में पुजारी राम जानकीशरण ने श्रीमद्भागवत कथा की आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed