फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   -Betwa's flow slows down; nine gates of Matatila closed.-Betwa's flow slows down; nine gates of Matatila closed.

Jhansi News: -कम हुई बेतवा की रफ्तार, माताटीला के नौ गेट बंद

Mon, 31 Aug 2026 02:02 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 31 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
-Betwa's flow slows down; nine gates of Matatila closed.-Betwa's flow slows down; nine gates of Matatila closed.
झांसी। पिछले करीब पांच दिन बाद बेतवा नदी के बहाव में कमी आई। रविवार को बहाव में कमी आने की वजह से माताटीला बांध के नौ गेट बंद कर दिए गए वहीं, पारीछा एवं सुकुवां-ढुकुवां बांध से भी पानी का बहाव धीमा हुआ है। सिंचाई अफसरों का कहना है कि अभी बहाव में कमी दर्ज हुई है हालांकि मध्य प्रदेश में बारिश होने पर इसमें फिर से तेजी पकड़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के नियंत्रण कक्ष के मुताबिक रविवार देर रात तक माताटीला बांध से 26,093 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि बुधवार से 50-60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। इसके लिए बांध के 18 गेट खोल दिए गए थे। रविवार को बहाव कम होने की वजह से नौ गेट बंद कर दिए गए। अब सिर्फ नौ को दो फीट ऊंचाई पर खोलकर पानी बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, पारीछा और सुकुवां-ढुकुवां बांध में भी कमी दर्ज हुई है। पारीछा से 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, अब यहां पानी घटकर करीब 30 हजार क्यूसेक ही रह गया है। सुकुवां-ढुकुवां बांध से भी पानी के बहाव में पहले के मुकाबले कमी आई है। राजघाट बांध से अब सिर्फ 12,182 क्यूसेक पानी ही छोड़ा जा रहा है। नोडल अभियंता बृजेश कुमार पोरवाल के मुताबिक फिलहाल पानी में कमी दर्ज हुई है। मध्य प्रदेश से पानी बढ़ने पर इसमें इजाफा होने की संभावना है। इसको देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed