फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Betwa continues to flow fast, 50 thousand cusecs of water released from Parichha

Jhansi News: बेतवा में तेजी बरकरार, पारीछा से छोड़ा गया पचास हजार क्यूसेक पानी

Tue, 05 Aug 2025 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Betwa continues to flow fast, 50 thousand cusecs of water released from Parichha

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुंदेलखंड समेत मध्य प्रदेश के कई इलाकों में हो रही लगातार बारिश से बेतवा नदी के बहाव में तेजी बनी हुई है। इस वजह से राजघाट, माताटीला, पारीछा, सुकुवां-ढुकुवां बांध से पानी सोमवार को भी छोड़ा गया। पारीछा बांध से सबसे अधिक करीब 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। तीन दिन बाद प्रयागराज पहुंचकर यह पानी रौद्र रूप दिखाएगा हालांकि सिंचाई अभियंताओं ने देर-रात से बेतवा समेत उसकी सहायक नदियों के बहाव में कमी आने की उम्मीद जाहिर की है।

कई दिनों से हो रही बारिश के चलते बेतवा, पहूज, सुखनई, लखेरी, धसान समेत अन्य नदियां उफना रही हैं। बेतवा के जलस्तर में तेजी की वजह से राजघाट एवं माताटीला बांध के गेट 24 जुलाई से ही खुले हुए हैं। सोमवार को राजघाट एवं माताटीला बांध से 20 हजार क्यूसेक पानी आगे छोड़ा गया वहीं, पारीछा बांध से सबसे अधिक करीब 50 हजार क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़ा गया। बहाव तेज होने की वजह से सुकुवां-ढुकुवां बांध से भी 26 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिशासी अभियंता पंकज सिंह के मुताबिक राजघाट बांध से पहले के मुकाबले अब कम पानी आगे छोड़ा जा रहा है। ऐसे में बेतवा नदी के बहाव में देर-रात से कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन








नदी किनारे गांवों में चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश

झांसी। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सुकुवां-ढुकुवां बांध का औचक निरीक्षण किया। बढ़ते जल स्तर से उत्पन्न संभावित बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य को लेकर अधीनस्थों को निर्देश दिए। बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी के चलते खतरे को देखते हुए लोगों से बांध एवं नदियों के किनारे न जाने की अपील की। जिलाधिकारी ने नदी किनारे बसे गांवों में चेतावनी बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में बांध से पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति के अनुभव के आधार पर बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करते हुए बचाव कार्य की चाक-चौबंद तैयारी कर ली जाए। इस दौरान अधिशासी अभियंता बृजेश पोरवाल, सहायक अभियंता प्रभात कुमार, अवर अभियंता शैलेंद्र समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed