फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Betting Racket Busted: Coins Worth 16.28 Crore Found on Kingpin's Mobile Phone

Jhansi News: सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, सरगना के मोबाइल में मिले 16.28 करोड़ के क्वाइन

Mon, 20 Apr 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Betting Racket Busted: Coins Worth 16.28 Crore Found on Kingpin's Mobile Phone
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। प्रेमनगर पुलिस ने रविवार को ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चिरगांव निवासी सरगना बृजेंद्र राजपूत को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल में पुलिस को 16.28 करोड़ रुपये की कीमत के क्वाइन मिले हैं। इसे रुपये लेकर वह लोगों को देता था। इसके सहारे मोबाइल एप के जरिये आईपीएल मैच में सट्टा लग रहा था। पुलिस उसके छह साथियों को भी तलाश रही है।

सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि थाना प्रेमनगर के हीरापुरा मोहल्ला स्थित इंद्रापुरम कॉलोनी निवासी बृजेंद्र राजपूत के बारे में पता चला था। सुरागकशी कर रविवार तड़के उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तीन मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में बृजेंद्र ने बताया कि उसने सट्टा एप की फ्रेंचाइजी ली है। उसकी आईडी बेचकर सट्टा लगवाता था। 16.28 करोड़ की क्वाइन के सहारे खेल चलता था। एक क्वाइन की कीमत एक रुपये है। उसके पास छह बैंक खाते भी मिले, इनमें रोजाना लाखों रुपये का लेन-देन होता था। बापू बिल्डर नाम से उसने फर्म भी बनाई थी। सट्टेबाजी की रकम इसमें खपा रहा था। पुलिस टीम में थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय, चौकी प्रभारी नैनागढ़ संतप्रकाश त्रिपाठी, अवधेश कुमार, राघवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फेसबुक के सहारे तैयार कर लिया था गिरोह
पूछताछ के दौरान बृजेंद्र ने पुलिस को बताया कि पिछले दो साल से वह यह काम कर रहा है। बृजेंद्र को पिता ने कामकाज के लिए जेसीबी खरीदकर दी थी लेकिन उसका मन कामकाज में नहीं लगा। उसने फेसबुक के जरिये कई लोगों को अपने साथ जोड़ा। उनकी मदद से वह सट्टा गिरोह चलाने लगा। पुलिस को छह लोगों के बारे में पता चला है, इनमें एक मऊरानीपुर का रहने वाला है, जबकि अन्य भांडेर, आगरा, भोपाल एवं ललितपुर के रहने वाले हैं। इन सभी को वह क्वाइन देता था। उसके नीचे काम करने वाले जितनी आईडी खोलते थे, उसके एवज में उनको पैसा दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed