फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   beti ne nibhaya farz. pita ko di mukagni

बेटी ने निभाया फर्ज, पिता को मुखाग्नि देकर किया अंतिम संस्कार

Tue, 05 Jan 2021 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
beti ne nibhaya farz. pita ko di mukagni
झांसी। जिस पिता के कंधों पर बेटी खेलकर बड़ी हुई थी। सोमवार को उसी पिता की अर्थी को कंधा देने के साथ ही मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज अदा किया। यह देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

नरसिंह राव टौरिया निवासी दीपक झा (40) मुंह के कैंसर से पीड़ित थे। रविवार को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सामाजिक रुढ़ियों को तोड़कर दीपक झा की बड़ी बेटी दीपमा झा ने बेटी होने का फर्ज निभाया। बेटी ने अपने पिता की अर्थी को न सिर्फ कंधा दिया, बल्कि मुखाग्नि देकर उनाव गेट बाहर मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

लोग इसकी सराहना भी कर रहे हैं। उनकी दो बेटियां हैं। छोटी बेटी अवनी नौवीं क्लास की छात्रा है। वह स्टील रेलिंग का काम करते थे। चार भाइयों में दीपक सबसे छोटे थे। बेटी दीपमा झा ने बताया कि दो साल से पिता को मुंह का कैंसर था। भोपाल में इलाज भी चल रहा था। मार्च में लॉकडाउन लग जाने के बाद वह इलाज कराने भोपाल नहीं जा सके थे। समय पर इलाज न मिलने के चलते उनकी हालत बिगड़ती गई और फिर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटों की तरह पाला था पिता ने
बेटी दीपमा झा ने बताया कि उनके पिता सामाजिक कार्यों और दूसरों की सहायता में हमेशा तत्पर रहते थे। हमारी परवरिश भी हमारे पिता ने बेटों की तरह की थी। इसीलिए उन्होंने अंतिम संस्कार खुद करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed