फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Beheaded body found in Raksa area of Jhansi body could not be identified

शव के सिर की तलाश!: पहाड़ी पर मिली सिरकटी लाश की न हो पाई शिनाख्त, धड़ पर न थे कपड़े, लगाए जा रहे ये कयास

Sat, 03 Sep 2022 08:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 03 Sep 2022 08:46 PM IST
सार

झांसी के रक्सा में शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर रक्सा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है बाजाना गांव के पास मिला युवक का यह शव कई दिन पुराना है।

विज्ञापन
Beheaded body found in Raksa area of Jhansi body could not be identified
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के रक्सा इलाके में डीपीएस स्कूल के सामने शनिवार शाम पहाड़ी पर एक युवक की सिरकटी लाश बरामद हुई है। हत्या करने के बाद धारदार हथियार से उसका गला काटकर अलग कर दिया गया। शाम को शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर रक्सा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है बाजाना गांव के पास मिला युवक का यह शव कई दिन पुराना है। 

विज्ञापन

युवक का सिर गायब है। धड़ पर कपड़े नहीं हैं। नीचे उसने जींस की पैंट पहनी है। पैंट में पर्स और कोई कागज नहीं मिला। पुलिस ने आसपास इलाके में छानबीन की लेकिन, सिर का कहीं पता नहीं चल सका। शव के आसपास शराब की बोतलें पड़ी हुई थीं। ऐसे में शराब पीने के बाद, वहीं पर हत्या की आशंका जताई जा रही। आशंका जताई जा रही कि युवक को वहां बुलाकर हत्या की गई लेकिन, जंगल में तलाशी के बाद भी पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला। आलाकत्ल भी बरामद नहीं हुआ। रक्सा थाना प्रभारी जितेंद्र तक्कर के मुताबिक शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

दो दिन के अंदर मिली दूसरी लाश
रक्सा इलाके में दो दिन के अंदर लगातार दूसरा अज्ञात शव मिला है। गुरुवार को कोटखेरा गांव के पीछे जंगल में खाती बाबा मंदिर के पास स्थित एक बरगद के पेड़ में फंदे पर युवक का शव बरामद हुआ था। करीब दस दिन पुराना होने से उससे दुर्गंध उठने लगी थी। शनिवार को मिला शव भी करीब छह-सात दिन पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed