{"_id":"2981f85d2cd4bac17b6b9a2e6eb575f8","slug":"begin-to-build-a-railway-bridge-portion-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे जल्द शुरू करे अपने हिस्से का ब्रिज निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे जल्द शुरू करे अपने हिस्से का ब्रिज निर्माण
झांसी/ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीआरएम एसके अग्रवाल से मुलाकात कर
विज्ञापन
उनसे सीपरी बाजार ओवर ब्रिज निर्माण में रेलवे के हिस्से का काम जल्द शुरू
कराने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि अगर जल्द कार्य शुरू नहीं
हुआ तो कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि ओवर ब्रिज निर्माण में विलंब होने से आवागमन की स्थिति का खराब हो गई है। महानगर अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ने नगरा हाट का मैदान व रेलवे क्षेत्र से होकर सीपरी बाजार से नगरा तक जाने वाली सड़क में जगह-जगह गड्डे होने की शिकायत की। हाट के मैदान में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस पर डीआरएम ने हाट मैदान का खुद निरीक्षण कर वहां की समस्याओं को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजीव सिंह पारीछा, चंद्रप्रकाश मिश्रा, लक्ष्मी देवी राजपूत, हिमांशु दुबे आदि मौजूद थे।