फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Before five months sampati kurk matter

Jhansi News: पांच महीने पहले से कसा जाने लगा था दीपनारायण पर शिकंजा

Tue, 03 Jan 2023 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Before five months sampati kurk matter
झांसी। सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की मुश्किलें पांच महीने पहले तब बढ़ना शुरू हुई थीं, जब आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनके खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से अब तक पांच महीनों में पूर्व विधायक पर नौ मुकदमे और दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक की मुश्किलें जुलाई माह में बढ़ना शुरू हो गईं थीं। उन पर 30 जुलाई 2022 को विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप लगाया गया था कि विधायक रहते हुए उनकी आय 14.30 करोड़ हुई थी, जबकि इस अवधि में व्यय 37.32 करोड़ पाया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में झांसी, जालौन व कन्नौज में पांच मुकदमे दर्ज किए। उरई व झांसी में गैंगस्टर के मुकदमे भी दर्ज किए गए। इसी बीच प्रेमनगर थाने में गरौठा के भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत को जान से मारने की धमकी देने का भी मुकदमा दर्ज हुआ था। जबकि, आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने भी उन पर प्रयागराज में एक मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें जांच जारी है।
विज्ञापन

24 एकड़ में फैली है स्पेस मून सिटी
झांसी। ओरछा रोड पर भगवंतपुरा में स्थित पूर्व विधायक दीपनारायण की स्पेस मून सिटी हमेशा से ही उनके विपक्षियों के निशाने पर रही। आरोप लगाए जाते रहे कि पूर्व विधायक ने इस कॉलोनी के निर्माण में अपने काले धन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया। बता दें कि यह कॉलोनी 24 एकड़ में फैली हुई है। इसमें 109 विला हैं। जबकि, छह टावर हैं। प्रत्येक टावर में 48 फ्लैट हैं, इस लिहाज से कॉलोनी में 288 फ्लैट हैं। इनमें से ज्यादा फ्लैट और विला बेचे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब संघर्ष करेगी सपा: चंद्रपाल
झांसी। कुर्की की कार्रवाई के बाद पूर्व विधायक के आवास के बाहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सपा के पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पुलिस पूर्व विधायक दीपनारायण व पार्टी के अन्य लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उत्पीड़न कर रही है। जबकि, लोकतंत्र में सभी को अपना पक्ष रखने की आजादी है, लेकिन पुलिस मौका नहीं दे रही है। इसके विरोध में अब सपा आंदोलन करेगी। पार्टी के निर्देशों के बाद जल्द आंदोलन की रणनीति का खुलासा किया जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष तनवीर आलम समेत अस्फान सिद्दीकी, अजय सूद, अर्जुन यादव, चौधरी असलम शेर आदि मौजूद रहे।
बेघर कर दिया, कहां जाएं: मीरा
झांसी। पूर्व विधायक दीपनारायण की पत्नी निवाड़ी की पूर्व विधायक मीरा यादव ने कहा कि उनके पति को फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा गया है। वे और उनके पति सभी संपत्तियों का टैक्स अदा करते हैं। जिस मकान को कुर्क किया गया, उसमें वे परिवार के साथ बीस साल से रह रहीं हैं। पुलिस ने बेघर कर दिया है। अब बच्चों के साथ कहां जाएं। मीरा ने कहा कि प्रशासन ने उनके और पति के पेंशन अकाउंट तक सीज कर दिए हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है। वहीं, मीरा ने बताया कि मंगलवार को पुलिस अचानक उनके यहां पहुंच गई और घर खाली करने के लिए कहा। जब उन्होंने कहा कि गाड़ी आने वाली हैं, चली जाएंगी। इस पर पुलिस ने कहा कि टैक्सी पकड़कर चली जाओ।

क्लब को कार्यालय समझकर किया सीज
झांसी। कुर्की की कार्रवाई के दौरान स्पेस मून सिटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि पुलिस ने कॉलोनी के क्लब हाउस को कार्यालय समझकर सीज कर दिया है। जबकि, क्लब का इस्तेमाल कॉलोनी के सभी लोग करते हैं। यह शिकायत उन्होंने सदर तहसीलदार डा. लाल कृष्ण के समक्ष दर्ज कराई। इस पर तहसीलदार ने कहा कि वे जिला मजिस्ट्रेट के यहां दरख्वास्त दें। बिल्डिंग क्लब हाउस की होने पर खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed