Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   B.Ed: Third phase counseling completed, candidates kept distance

बीएड : तीसरे चरण की काउंसलिंग पूरी, अभ्यर्थियों ने बनाई दूरी

Mon, 09 Oct 2023 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
B.Ed: Third phase counseling completed, candidates kept distance
- अब तक सिर्फ 11 फीसदी अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

- स्ववित्त पोषित कॉलेजों की ज्यादातर सीटें रह सकती हैं खाली
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा कराई जा रही बीएड की काउंसलिंग का तीसरा चरण भी पूरा हो गया है। तीनों चरणों के आंकड़ों को देखें तो अब तक महज 11 फीसदी अभ्यर्थियों ने बीएड काउंसलिंग में हिस्सा लिया। ऐसे में कई स्ववित्त पोषित कॉलेजों की ज्यादातर सीटें खाली रहने के आसार हैं।
15 से 21 सितंबर तक चली पहले चरण की काउंसलिंग में एक से 75000 रैंक तक के 13018 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जबकि, 59,789 ने काउंसलिंग छोड़ दी थी। दूसरे चरण की काउंसलिंग 23 सितंबर से एक अक्तूबर तक चली। इसमें 75001 से दो लाख रैंक तक के 15916 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि, करीब 1.09 लाख अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग छोड़ दी। तीन अक्तूबर से सोमवार तक चली काउंसलिंग में 2,00,001 से 4.22 लाख रैंक तक के अभ्यर्थियों को हिस्सा लेना था। करीब 15800 अभ्यर्थियों ने ही पंजीकरण कराया। जबकि, लगभग 2.06 लाख अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग छोड़ दी। तीन चरणों की काउंसलिंग के आंकड़ों से स्पष्ट है कि इस बार छात्रों का बीएड से मोहभंग हो गया है। महज 11 फीसदी छात्रों ने ही बीएड काउंसलिंग कराई है।
विज्ञापन

---------------
अब 22 अक्तूबर से पूल काउंसलिंग
तीन चरणों की काउंसलिंग पूरी होने के बाद अब 22 अक्तूबर से पूल काउंसलिंग शुरू होगी। इसमें एक से अंतिम रैंक तक के जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में हिस्सा नहीं लिया है या फिर पसंदीदा कॉलेज न मिलने पर प्रवेश नहीं लिया है या कॉलेज आवंटन नहीं हुआ है, वो सभी शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीसरे चरण में शामिल अभ्यर्थियों के पास मंगलवार तक कॉलेज की च्वाइस भरने का मौका है। बुधवार को इन्हें कॉलेज आवंटन किया जाएगा। - विनय कुमार सिंह, कुलसचिव, बीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed