{"_id":"61609f248ebc3eb34c6bd77b","slug":"bed-student-murdered-with-a-knife-bloodied-body-found-in-temple-premises-jhansi-news-jhs206193361","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी के पुत्र की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी के पुत्र की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार की रात को बीएड के एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव मंदिर परिसर में पड़ा मिला। शव से 200 मीटर की दूरी पर खून से सना चाकू भी मिला है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। छात्र के परिजनों ने भी किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। सराफा कारोबारी के पुत्र की हत्या से इलाके में दहशत है। पुलिस भी सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने दावा किया है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
गुरसराय के मोदी चौराहा के पास पच्चीसा इलाका निवासी नरेश सोनी सराफा का काम करते हैं। उनके दो बेटों में छोटा राहुल सोनी (22) गरौठा स्थित मोतीबाई राजाराम महाविद्यालय में बीएड का छात्र था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे राहुल के व्हाट्सएप पर एक मेसेज आया। उसके बाद अचानक राहुल एक दोस्त से मिलने की बात कहकर मोटर साइकिल से बाहर निकल गया। करीब दो घंटे तक वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे फोन मिलाया लेकिन स्विच ऑफ था। इससे परिवार के लोग बेचैन हो गए और तलाश शुरू कर दी। जब कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो आधी रात के बाद पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने भी काफी खोजा लेकिन, कहीं भी राहुल का पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह गरौठा परेड ग्राउंड के नजदीक बने पुराने शिव मंदिर के पास परिसर में उसका खून से सना शव मिला। राहुल का गला चाकू से रेता गया था। पेट में भी चाकू के कई घाव मिले। प्रत्यक्षदर्शियों ने शव को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी। छात्र की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची। थोड़ी देर में एसएसपी शिवहरि मीना, एसपी ग्रामीण नेपाल सिंह भी पुलिस बल के साथ आ गए। डॉग स्क्वॉयड एवं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। एसएसपी ने खुद वहां करीब आधे घंटे तक रहकर घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं है।
छात्र का मोबाइल गायब, आखिर किसका आया था अंतिम संदेश
परिजनों का कहना है राहुल बाहर जाने से पहले व्हाट्सएप पर चैटिंग कर रहा था। उसी में आए एक संदेश के बाद वह दोस्त से मिलने की बात कहकर अचानक बाहर निकल गया लेकिन, शव के पास से उसका मोबाइल बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने उसकी आसपास तलाश की लेकिन, मोबाइल कहीं भी नहीं मिला। अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिरी वह अंतिम संदेश किसने उसे भेजा था। उधर, घटना स्थल को देखने से मालूम चल रहा था कि उसकी हत्या मंदिर से थोड़ा फासले पर करकर परिसर में शव को फेंका गया है। राहुल की पैंट एवं अंर्तवस्त्र भी अस्त-व्यस्त पाए गए। हत्यारे ने बड़ी निर्ममता से पहले गले पर चाकू से वार किया। उसके बाद जान लेने के इरादे से चाकूओं से उसके शरीर को गोद दिया। पेट पर चाकू के कई निशान मिले हैं।
विज्ञापन
रोते-बिखलते घटना स्थल पर पहुंचे परिजन
राहुल के शव के मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली वहां कोहराम मच गया। पिता नरेश समेत मां, भाई एवं उसके अन्य परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। पड़ोस के रहने वाले लोग भी वहां पहुंच गए। मां का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। परिवार को सांत्वना देने को दिन भर पड़ोसियों एवं परिजनों का जमघट लगा रहा।
मामले की छानबीन की जा रही है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है। परिजन किसी रंजिश की बात नहीं बता रहे हैं। पुलिस हर किसी बिंदू पर मामले की पड़ताल में जुटी है।
नैपाल सिंह
एसपी (आरए)