फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bed entrnce exam held in jhansi

पहली पाली में आसान प्रश्न पूछे, दूसरी में उलझे

Tue, 16 Apr 2019 01:07 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 16 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
bed entrnce exam held in jhansi
bed entrence exam - फोटो : amarujala
झांसी। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा सोमवार को 34 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से हुई। पहली पाली में अभ्यर्थियों ने करंट अफेयर्स और हिंदी/ अंग्रेजी के प्रश्न पूछे गए जो आसानी से हल हो गए लेकिन दूसरी पाली में विषय आधारित परीक्षा में परीक्षार्थी उलझ गए।
विज्ञापन

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी अविनाश ने बताया कि परीक्षा में आसान सवाल पूछे गए थे। 100 अंकों के प्रश्न पत्र में पहले भाग में 50 अंक के करंट अफेयर्स और दूसरे भाग में 50 अंक के हिंदी/ अंग्रेजी के सवाल हल करने थे, जिसमें हिंदी या अंग्रेजी का चयन करना अभ्यर्थी पर निर्भर था। वहीं, स्नेहा ने बताया कि करंट अफेयर्स में 2017-18 के सर्वाधिक सवाल पूछे गए थे। इनमें खेल जगत, सिनेमा जगत, पर्यावरण, इतिहास से संबंधित सवाल शामिल रहे। जबकि, दूसरे भाग में संधि, समास, पर्यायवाची, तत्सम-तत्भव से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जालौन निवासी आस्था ने निगेटिव मार्किंग की वजह से उन्होंने कई सवाल हल नहीं किए क्योंकि तीन गलत सवालों पर एक अंक काटा जाना था।
विज्ञापन

जबकि, दूसरी पाली में विषय के आधार पर परीक्षा हुई, जिसमें आर्ट, कॉमर्स और साइंस और गणित के अभ्यर्थियों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में दोनों पालियों में 17291 परीक्षार्थी शामिल होने थे। पहली पाली में 16006 उपस्थित तथा 1285 अनुपस्थित रहे। जबकि, दूसरी पाली में कुल पहली पाली में उपस्थित कुल छात्रों में से मात्र दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा में आसान सवाल पूछे गए थे। तकरीबन 80 प्रतिशत सही प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। फिलहाल, रिजल्ट का इंतजार रहेगा। - साक्षी द्विवेदी, जालौन


करंट अफेयर्स के सवालों ने थोड़ा उलझा दिया। जो प्रश्न आते थे उन्हें हल किए वरना छोड़ दिए क्योंकि, नंबर कटने का डर था। - रिया अग्रवाल, राठ


एक तिहाई निगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर प्रश्नपत्र हल किया, क्योंकि तीन गलत सवालों पर एक अंक काटा जाना था। - साक्षी दीक्षित, उरई  


पहली बार परीक्षा दी है। परीक्षा में आसान प्रश्न पूछे गए थे। लगभग 82 प्रतिशत प्रश्न हल किए हैं। मेरिट अधिक जाने के आसार हैं। - रिया अग्रवाल, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed