{"_id":"68264620499115f7d0000cb7","slug":"bed-admission-three-and-a-half-thousand-candidates-will-appear-in-jhansi-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-555886-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश : झांसी में साढ़े तीन हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश : झांसी में साढ़े तीन हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एक जून को प्रदेश के 69 जिलों के 751 केंद्रों पर बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी। बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कोर कमेटी की बैठक में केंद्र तय कर दिए गए। परीक्षा में प्रदेश के 3.44 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
बीयू प्रशासन ने तय किया था कि प्रत्येक केंद्र पर अधिकतम 500 परीक्षार्थी होंगे। सभी जिलों के उच्च शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक से जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद केंद्र निर्धारण को लेकर रिपोर्ट मांगी गई थी। बृहस्पतिवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में बीयू प्रशासन ने केंद्रों का निर्धारण कर दिया है।
विज्ञापन
कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस बार प्रदेश के 69 जिलों के लगभग 751 केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षार्थी बढ़ने से केंद्रों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। उन्होंने बताया कि वाराणसी में सबसे ज्यादा और बलरामपुर में सबसे कम परीक्षार्थी हैं। जबकि, झांसी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में बने सात केंद्रों पर 3476 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें झांसी, ललितपुर के अलावा आसपास के जिलों के परीक्षार्थी होंगे।
विज्ञापन
पिछले साल से 1.21 लाख ज्यादा आवेदन
पिछले साल के मुकाबले इस बार बीएड के प्रति छात्र-छात्राओं का रुझान बढ़ा है। पिछले साल लगभग 2.23 लाख विद्यार्थियों ने बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था और 51 जिलों के 470 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई थी। इस साल करीब 1.21 लाख अधिक आवेदन आए हैं। जबकि, 2023 में लगभग 4.72 लाख विद्यार्थियों ने फाॅर्म भरा था।
ये हैं सर्वाधिक परीक्षार्थी वाले 10 केंद्र
जनपद परीक्षार्थी केंद्र
वाराणसी 36052 76
गोरखपुर 26890 60
प्रयागराज 26426 65
जौनपुर 13912 30
आंबेडकरनगर 13412 30
गाजीपुर 13152 30
बलिया 13112 30
देवरिया 12780 30
अयोध्या 12540 28
कुशीनगर 12012 26
ये हैं सबसे कम परीक्षार्थी वाले 10 केंद्र
जनपद परीक्षार्थी केंद्र
हापुड़ 1423 4
फतेहपुर 1389 4
कौशांबी 1327 3
कानपुर देहात 1319 3
औरैया 1311 3
उन्नाव 1303 3
हाथरस 1215 3
शामली 1217 3
सिद्धार्थनगर 1209 3
बलरामपुर 815 3