{"_id":"69a4a1fecba75867890a0b0f","slug":"beautician-who-went-to-her-lovers-house-swallowed-poisonous-substance-died-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-749378-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्रेमी के घर पहुंची ब्यूटीशियन ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्रेमी के घर पहुंची ब्यूटीशियन ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उल्दन के पचवारा गांव में ब्यूटीशियन सबीना (22) ने अपने प्रेमी के घर जाकर जहर निगल लिया। अचेत हाल में मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। युवती की मौत से नाराज परिजन प्रेमी एवं उसके परिजनों पर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
परिजनों ने बताया कि पढ़ाई खत्म करने के बाद सबीना ने घर में ब्यूटी पार्लर खोल लिया था। करीब 4 साल पहले युवती की गांव के ही युवक से दोस्ती हो गई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। युवक उससे मिलने अक्सर पार्लर आता था।
परिजनों का कहना है कि इसी दौरान आरोपी युवक ने उसकी अंतरंग तस्वीरें हासिल कर लीं। इसके सहारे ब्लैकमेल करके उससे पैसे ऐंठने लगा। परिजनों ने सबीना की शादी के लिए करीब पांच लाख के गहने बनवाए थे। यह गहने भी आरोपी युवक ने बहला फुसलाकर अपने पास रख लिए थे। परिजनों के गहनों के बारे में पूछने पर सबीना अपने गहने वापस मांगने लगी। युवक ने उसे लौटाने से इन्कार कर दिया। वह उसे धमकाने लगा। इस वजह से सबीना परेशान रहती थी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह सबीना गहने वापस मांगने युवक के घर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि वहां सबीना को धमकाते हुए उसके साथ मारपीट की गई। जब वे लोग पहुंचे, तब सबीना अचेत हाल में पड़ी थी। यह देखकर वे लोग उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां उसकी मौत हो गई। उनका आरोप है कि युवक के परिजनों ने जबरन सबीना को जहर खिला दिया।
उधर, उल्दन थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि छानबीन में मालूम चला कि युवती ने जहर निगलकर आत्महत्या की है। उसके परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।